राजस्थान: झमाझम बारिश का अलर्ट, जानें कब से कब तक खराब रहेगा मौसम
राजस्थान में मौसम का मिजाज बदलने वाला है। मौसम विभाग के अनुसार राजस्थान के विभिन्न हिस्सों में झमाझम बारिश के आसार है।
एनसीआई@जयपुर
राजस्थान में मौसम बदलने वाला है। मौसम विभाग के मुताबिक, 25 नवम्बर से पूर्वी हवाओं के साथ एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ उत्तर पश्चिमी और पश्चिमी भारत में दस्तक देने वाला है। इसके प्रभाव से राजस्थान के विभिन्न हिस्सों में मौसम खराब रहेगा। इस पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) के प्रभाव से 27 से 28 नवम्बर के दौरान पश्चिमी हिमालय क्षेत्र और उत्तर पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में हल्की बारिश की सम्भावना है। इस दौरान राजस्थान में कब से बिगड़ेगा मौसम इस रिपोर्ट में जानें।
मौसम विभाग के ऑल इंडिया वेदर बुलेटिन के मुताबिक, 27 नवम्बर से पूर्वी हवाओं के साथ पश्चिमी विक्षोभ के कारण जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में मौसम बदल जाएगा। इस पश्चिमी विक्षोभ के कारण उत्तर पश्चिमी भारत और पश्चिमी भारत के मैदानी इलाकों में मौसम का मिजाज बदलेगा।
मौसम विभाग का कहना है कि 24 से 27 नवम्बर के दौरान गुजरात, दक्षिण-पश्चिम मध्य प्रदेश और दक्षिणी राजस्थान में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की सम्भावना है। इस दौरान अलग-अलग स्थानों पर वज्रपात की भी सम्भावना है। मौसम विभाग का कहना है कि 26 नवम्बर को दक्षिण-पश्चिम मध्य प्रदेश और दक्षिणी राजस्थान में मौसम की बारिश होगी।
IMD के मुताबिक, 24 से 27 नवम्बर के दौरान दक्षिणी राजस्थान में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की सम्भावना है। वहीं टीय कोंकण क्षेत्र और गोवा सहित महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में 23 नवम्बर से 27 नवम्बर तक हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं। 24 से 27 नवम्बर के दौरान, पश्चिमी महाराष्ट्र के पुणे में गरज चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश की सम्भावना है। तमिलनाडु में अगले पांच दिन के दौरान केरल में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश की सम्भावना है।
