बूंदी जिले की तीनों विधानसभा सीटों पर कांग्रेस के उम्मीदवार आगे
एनसीआई@बूंदी
विधानसभा चुनाव 2023 की मतगणना में बूंदी जिले की तीनों विधानसभा सीटों पर अभी तक कांग्रेस के उम्मीदवार आगे चल रहे हैं। अब तक के रुझान इस प्रकार हैं-
Related News-
बूंदी: भाजपा की लहर के विपरीत जिले की तीनों सीटों पर लहराया कांग्रेस का परचम
• बूंदी विधानसभा सीट पर 18 वें राउंड तक में कांग्रेस के हरिमोहन शर्मा को कुल 58,672 वोट मिल चुके थे, वहीं भाजपा के अशोक डोगरा को 47,494 वोट मिले। निर्दलीय भाजपा के बागी रुपेश शर्मा को 29,795 वोट हासिल हुए हैं। इस प्रकार अभी तक कांग्रेस के उम्मीदवार 11,178 मतों से आगे चल रहे हैं।
• हिंडोली विधानसभा सीट पर हुए 13 वें राउंड की काउंटिंग तक कांग्रेस के अशोक चांदना को कुल 61,025 वोट मिले हैं। इसके अलावा भाजपा के उम्मीदवार प्रभु लाल सैनी को 43,928 मत प्राप्त हुए। इस प्रकार कांग्रेस के अशोक चांदना 17097 वोटों से आगे चल रहे थे।
• केशवरायपाटन सीट पर हुई 17 वें राउंड की काउंटिंग तक कांग्रेस के उम्मीदवार सीएल प्रेमी को 61616 व बीजेपी की उम्मीदवार चंद्रकांता मेघवाल को 49,916 वोट मिल चुके थे। इस प्रकार कांग्रेस के उम्मीदवार सीएल प्रेमी 11,700 मतों से आगे चल रहे थे।
–बूंदी जिले की अपडेट पाने के लिए लगातार इस पेज पर बने रहें। नए आंकड़े यहां अपडेट किए जाते रहेंगे।
