April 22, 2026

News Chakra India

Never Compromise

स्कूल के वैन ड्राइवर पर साथियों के साथ मिलकर 7 वर्षीय छात्रा से गैंगरेप का आरोप, स्कूल प्रशासन ने मामला दबाने की कोशिश की

स्कूल के वैन ड्राइवर पर साथियों के साथ मिलकर 7 वर्षीय छात्रा से गैंगरेप का आरोप, स्कूल प्रशासन ने मामला दबाने की कोशिश की

एनसीआई@जयपुर

झोटवाड़ा थाना क्षेत्र के एक स्कूल बस के ड्राइवर पर साथियों के साथ मिलकर 7 वर्षीय छात्रा से गैंगरेप का आरोप दर्ज हुआ है। बालिका के पिता ने इस मामले में रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप है कि इस घटना को स्कूल प्रशासन ने दबाने की कोशिश की। झोटवाड़ा थाना पुलिस ने वैन ड्राइवर अब्दुल अजीज (50) सहित अन्य के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। रिपोर्ट के अनुसार आरोपियों ने यह कांड बालिका को नशीला पदार्थ पिलाकर किया। उसके साथ ही बालिका को बुर्का भी पहनाया गया। इस प्रकार आरोप है कि उसका धर्मांतरण करने की कोशिश भी की गई।

मामले की जांच एडिशनल डीसीपी वेस्ट को दी गई है। इस मामले में स्कूल प्रशासन का कहना है कि पुलिस जांच कर रही है। सब सामने आ जाएगा। जिसकी गलती है, उसके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए।

एडिशनल डीसीपी वेस्ट गुरुशरण राव ने बताया कि शुक्रवार, 8 दिसम्बर को छात्रा के पिता कुछ लोगों के साथ झोटवाड़ा थाने पहुंचे। उन्होंने पुलिस को बताया कि उसकी 7 वर्षीय बेटी और 5 वर्षीय बेटा कांटा चौराहे पर स्थित एक स्कूल में पढ़ने जाते हैं।

उस स्कूल के वैन ड्राइवर ने अपने साथियों के साथ मिलकर बच्ची से गैंगरेप किया। इन्होंने बच्ची को चाकू दिखाकर किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी। छात्रा के पिता ने बताया कि एक बार जान से मारने का भी प्रयास किया है। एडिशनल डीसीपी ने बताया कि मामले की गम्भीरता को देखते हुए पहले पुलिस ने शिकायत दर्ज की। फिर अगले दिन बच्ची का मेडिकल टेस्ट कराने के लिए कहा गया, लेकिन परिजनों ने मना कर दिया।

तीन महीने पहले हुआ था एडमिशन

इस पूरे मामले में स्कूल प्रशासन की ओर से विनीत खंडेलवाल ने बताया कि दोनों बच्चों का स्कूल में एडमिशन तीन माह पहले ही हुआ है। बच्चों के परिजनों से कई बार बच्चों के डॉक्यूमेंट मांगे गए, लेकिन उन्होंने नहीं दिए। कुछ समय पहले इस परिवार ने स्कूल फीस के 30 हजार रुपए दिए थे। अब ये आरोप लगा रहे हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस जांच कर रही है। सब सामने आ जाएगा, जिसकी गलती होगी उसके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.