बूंदी: एडवोकेट रविंद्र सहाय सक्सेना के अंतिम संस्कार में बड़ी संख्या में शामिल हुए लोग
एनसीआई@बूंदी
वरिष्ठ अधिवक्ता रविन्द्र सहाय सक्सेना की पार्थिव देह का आज रविवार को रोटरी मुक्तिधाम में अंतिम संस्कार कर दिया गया। उनके अंतिम संस्कार में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। इनमें अधिवक्ता, राजनेता, सामाजिक कार्यकर्ता आदि शामिल रहे। रविंद्र सहाय सक्सेना को मुखाग्नि उनके पुत्र वरिष्ठ अधिवक्ता भूपेन्द्र सहाय सक्सेना ने दी।
उल्लेखनीय है कि रविंद्र सहाय सक्सेना भारतीय जनता पार्टी से भी जुड़े रहे। वह संगठन के बूंदी जिला महामंत्री व शहर अध्यक्ष रहे। इसके अलावा श्री चित्रगुप्त कायस्थ महासभा बूंदी के संरक्षक भी रहे। लम्बी बीमारी के बाद उनका कल शनिवार देर शाम देहावसान हो गया था। रविंद्र सहाय सक्सेना के अंतिम संस्कार में शामिल होने वालों में बूंदी विधायक हरिमोहन शर्मा, पूर्व विधायक अशोक डोगरा, वरिष्ठ भाजपा नेता रंगबल्लभ चतुर्वेदी, कुंज बिहारी बिहारी, गोपाल लाठी, सुरेन्द्र भंडारी, सुशील मेहता, अमित निम्बार्क, निर्मल मालव, महावीर खंगार, राजकुमार दाधीच, नारायण सिंह हाड़ा, वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं पार्षद लोकेश ठाकुर, नगर परिषद में नेता प्रतिपक्ष मुकेश माधवानी, वरिष्ठ भाजपा पार्षद रामराज अजमेरा, रमेश हाड़ा, मानस जैन, बार एसोसिएशन अध्यक्ष चंद्रशेखर शर्मा, कांग्रेस नेता देवराज गोचर आदि शामिल हैं।
इसके अलावा श्री चित्रगुप्त कायस्थ महासभा के अध्यक्ष अरुण सक्सेना सहित अन्य पदाधिकारी रघु माथुर, दिलीप माथुर, गिरधर श्रीवास्तव, संदीप सक्सेना, नीलेश भटनागर, सत्यप्रकाश माथुर, भास्कर माथुर, हर्षवर्धन भटनागर आदि ने भी अंतिम संस्कार में शिरकत की। इसके अलावा रविंद्र सहाय सक्सेना के रिश्तेदार भी बड़ी संख्या में शामिल थे।
•रविंद्र सहाय सक्सेना के तीसरे की बैठक कल सोमवार अपराह्न बाद 3.30 बजे तेजाजी मंदिर परिसर, देवपुरा में आयोजित की जाएगी।
