July 13, 2026

News Chakra India

Never Compromise

हनी ट्रेप के आरोपी पति-पत्नी सहित 5 गिरफ्तार, मसाज पार्लर दिखाने के बहाने बुलाया, फिर रेप में फंसाने की धमकी देकर 50 हजार रुपए व गहने लूटे

हनी ट्रेप के आरोपी पति-पत्नी सहित 5 गिरफ्तार, मसाज पार्लर दिखाने के बहाने बुलाया, फिर रेप में फंसाने की धमकी देकर 50 हजार रुपए व गहने लूटे

एनसीआई@कोटा

हनी ट्रेप में फंसाकर लूटने के करीब तीन महीने पुराने मामले में पुलिस ने 2 महिलाओं सहित 5 लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें पति-पत्नी भी शामिल हैं। आरोपियों ने पीड़ित को मसाज पार्लर दिखाने के बहाने से बुलाया फिर उसे रेप में फंसाने की धमकी दी। उससे 50 हजार रुपए व सोने चांदी के गहने लूट लिए। बंधक बनाकर मारपीट की।

आरकेपुरम थाने के एसएचओ बाबूलाल रैगर ने बताया कि बारां जिले की अटरू तहसील के गांव बडोरा निवासी विशाल सोनी की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की थी। सोमवार को तीन बत्ती सर्किल से आरोपी कोमल शर्मा (21) व उसके पति अंकित (23) निवासी गोपाल कॉलोनी, बारां, श्वेता(32) हाल निवासी कंसुआ योजना उद्योगनगर, कोटा, नवीन (24) निवासी बॉम्बे योजना, आरकेपुरम, कोटा व मनोज (31) निवासी बनियानी, थाना कैथून, कोटा को गिरफ्तार कर लिया गया।

यह था मामला

बारां जिले के निवासी विशाल सोनी ने 18 सितम्बर को आरकेपुरम थाने में शिकायत दी थी। इसमें कहा गया था कि उसकी पहचान की एक लड़की ने सोशल मीडिया पर कॉल कर नया मसाज पार्लर खुलने की बात कही और पार्लर पर आकर सर्विस देखने को कहा। इस पर वह उसके बताए पते कोटा में कल्पना चावला सर्किल के पास के एक घर में पहुंचा।मगर वहां मसाज पार्लर नहीं था। उसी समय वहां 4 लड़के आए। इन्होंने उसे रेप केस में फंसाने की धमकी दी और 50 हजार 200 रुपए तथा सोने-चांदी के गहने लूट लिए। साथ ही उसे बंधक बनाकर मारपीट की। इसके बाद रात को बारह बजे करीब घटोत्कच चौराहे पर छोड़कर फरार हो गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.