श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के सम्बन्ध में माटूंदा गांव में बैठक आयोजित, समितियां गठित
एनसीआई@बूंदी
माटूंदा गांव में आज गुरुवार को श्री राम जन्मभूमि अयोध्या में 22 जनवरी को आयोजित होने वाले श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के उपलक्ष्य में एक बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में माटूंदा उपखंड के सभी 32 गांवों में घर-घर पीले चावल, कर पत्रक व श्री राम जन्मभूमि मंदिर का चित्र पहुंचाने के सम्बन्ध में विचार-विमर्श कर विभिन्न समितियों का गठन किया गया।
बैठक में बूंदी खंड संघ चालक ओमप्रकाश शर्मा, उपखंड कार्यवाहक महेन्द्र चौहान, मंडल कार्यवाहक पवन शृंगी, उपखंड मिलन प्रमुख सुधांशु हिन्दू, पूर्व सरपंच माटूंदा महेन्द्र शर्मा, घटनायक पुरुषोत्तम सैनी, राम लक्ष्मण राठौर, गुलशन शर्मा को कर पत्रक, पीले चावल बांटने की एवं 22 जनवरी को धार्मिक आयोजन आयोजित करने की जिम्मेदारी सौंपी।
