July 12, 2026

News Chakra India

Never Compromise

अखिल भारतीय कायस्थ महासभा का परिचय सम्मेलन एवं सम्मान समारोह: लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा-संस्कृति को सहेजने में समाज की युवा पीढ़ी भी अग्रणीय

अखिल भारतीय कायस्थ महासभा का परिचय सम्मेलन एवं सम्मान समारोह: लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा-संस्कृति को सहेजने में समाज की युवा पीढ़ी भी अग्रणीय

• देश के प्रति कायस्थ समाज के योगदान को लोक सभा अध्यक्ष ने किया याद

• प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप माथुर ने बताया-कश्मीर से कर्नाटक तक के कायस्थ युवक-युवतियों का हुआ पंजीयन

एनसीआई@कोटा

भारत की पुरातन संस्कृति के संरक्षण और संवर्धन में कायस्थ समाज का अहम योगदान रहा है। समाज की युवा पीढ़ी भी सांस्कृतिक मूल्यों के प्रति समर्पित है। वे अपनी बुद्धि, कर्म, कौशल और ज्ञान के साथ देश की प्रगति में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। यह बात लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला ने रविवार को अखिल भारतीय कायस्थ समाज के युवक-युवती परिचय सम्मेलन में कही।

बोरखेड़ा स्थित एक रिसोर्ट में अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के बैनर तले आयोजित इस कार्यक्रम में बिरला ने कहा कि, कायस्थ समाज का आजादी के आंदोलन से लेकर स्वाधीनता के बाद राष्ट्र निर्माण की प्रक्रिया में भी अहम योगदान रहा है। समाज ने देश को अनेक ऐसी विभूतियां दीं, जिन्होंने राजनीति, शिक्षा, अध्यात्म, कला, खेल सहित अनेक क्षेत्रों में देश को गौरवांवित किया।

अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष, राष्ट्रीय मीडिया संयोजक एवं कार्यक्रम आयोजक कुलदीप माथुर ने बताया कि युवक-युवती परिचय सम्मेलन के लिए देशभर से 1200 से अधिक पंजीयन हुए।आयोजन में 17 चित्रांश विभूतियों को सम्मानित भी किया गया। कार्यक्रम में कोटा उत्तर विधायक शांति धारीवाल व कोटा दक्षिण विधायक संदीप शर्मा विशिष्ट अतिथि रहे। इस अवसर पर  कार्यक्रम की स्मारिका ‘कायस्थ बंधन’ का विमोचन लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला व महासभा के प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप माथुर सहित अन्य अतिथियों ने किया। इस अवसर पर बीपी व शुगर की जांच शिविर भी आयोजित किया गया। इसमें करीब 800 लोग लाभान्वित हुए।

दोगुने हुए पंजीयन

अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के प्रदेश अध्यक्ष, राष्ट्रीय मीडिया संयोजक एवं कार्यक्रम आयोजक कुलदीप माथुर ने कहा कि कार्यक्रम में चित्रांश बंधुओं का पूरा समर्थन व प्यार मिला। गत वर्ष पंजीयन का जो आंकड़ा महज 600 रहा था, इस बार वह एबीकेएम (अखिल भारतीय कायस्थ महासभा) की पूरी टीम की मेहनत के कारण दोगुना होकर 1200 से अधिक का रहा।
माथुर ने बताया, महासभा की ओर से यह तीसरा युवक-युवती परिचय सम्मेलन है। इस वर्ष देश के सभी राज्यों से पंजीयन के लिए रूची दिखाई गई। कश्मीर से कन्याकुमारी तक से पंजीयन करवाए गए। इनमें डॉक्टर, इंजीनियर, आईटी एक्सपर्ट, राजकीय व निजी सेवारत युवक-युवतियों के बायोडाटा शामिल रहे।

कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कोटा दक्षिण विधायक संदीप शर्मा ने कहा कि कायस्थ समाज का इतिहास गौरवशाली है। समाज के लोगों ने शिक्षा के क्षेत्र में अभूतपूर्व उपलब्धियां हासिल की हैं। इसी कारण उनका समाज में विशेष सम्मान है। कोटा उत्तर विधायक शांति धारीवाल ने कहा कि परिचय सम्मेलन में जोड़ों को आपस मे रूबरू होने का अवसर मिलता है। अन्यथा किसी बीच वाले व्यक्ति के भरोसे पर रिश्तों की नींव बनती है।

कायस्थ महासभा के राष्ट्रीय महामंत्री विश्वमोहन कुलश्रेष्ठ ने कहा कि सेवा, समर्पण और मानव कल्याण के क्षेत्र में भी कायस्थ समाज प्रशंसनीय कार्य कर रहा है। दक्षिण भारत से आए रवि प्ले ने समाज की इस गतिविधि की प्रशंसा करते हुए पूरे देश को एक सूत्र में पिरोने की बात कही।

कोई शर्माया तो किसी ने बेबाकी से दिया परिचय

महासभा के सम्भागीय अध्यक्ष नितिन भटनागर ने बताया कि युवक-युवती परिचय सम्मेलन सुबह से शुरू हो गया था। इसमें कोई अपना परिचय देने में असहज दिखा तो किसी ने बेबाकी से अपने बारे में जानकारी दी। किसी ने अपने भाई का तो किसी ने छोटी बहन का परिचय दिया।

कुंडली मिलान व विधुर-विधवा परिचय

प्रदेश संगठन सचिव नीरज कुलश्रेष्ठ व जिला अध्यक्ष विनोद सक्सेना ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान महासभा की ओर से कुंडली मिलान की व्यवस्था भी की गई थी। वर-वधु पसंद आने पर प्रतिभागियों ने नि:शुल्क ज्योतिषीय सलाह प्राप्त कर कुंडली मिलान किया। उन्होंने बताया कि इस आयोजन में परिचय देने वालों में विधुर-विधवा भी शामिल रहे।

डॉ. अरविंद सक्सेना सहित 17 प्रतिभाएं  सम्मानित

महासभा के जिला महामंत्री कमल कुलश्रेष्ठ ने बताया कि इस कार्यक्रम के दौरान विभिन्न क्षेत्रों में कार्य कर रहीं 17 कायस्थ विभूतियों का भी सम्मान किया गया। इनमें शिक्षा, खेल, पत्रकारिता, समाज सेवा, व्यापार, मेडिकल क्षेत्र की प्रतिभाएं शामिल रहीं। इन कायस्थ प्रतिभाओं में इतिहासविद प्रो. अरविंद सक्सेना, मेडिकल कॉलेज की प्रिंसिपल डॉ. संगीता सक्सेना, शहर एसपी शरद चौधरी, आशु रानी सहाय, शोभा माथुर, पत्रकार राजीव सक्सेना, शैलेन्द्र माथुर, पंकज श्रीवास्तव व सुनील माथुर, डॉ. शिल्पा सक्सेना, जितेन्द्र गौड़, सुधांशु माथुर, एनडी माथुर, धीरज जौहरी, संजीव श्रीवास्तव, रेणु श्रीवास्तव, स्नेहा श्रीवास्तव और दीपांशु माथुर शामिल रहे। इन्हें माल्यार्पण कर मोमेंट भेंट किए गए।

भगवान चित्रगुप्त के दर्शन लाभ

पूर्व पार्षद राममोहन मित्रा व पार्षद चेतना माथुर ने बताया कि कार्यक्रम स्थल पर भगवान चित्रगुप्त जी का भव्य शृंगारित कटआउट लगाया गया था। चित्रांश बंधुओं ने इसकी विधिवत पूजा-अर्चना की।

ये अतिथि रहे मौजूद

महासभा के जिला महामंत्री कमल कुलश्रेष्ठ ने बताया कि इससे पूर्व शनिवार शाम को आयोजित सिने संध्या कार्यक्रम में बॉलीवुड सिंगर अनिल श्रीवास्तव ने अपनी शानदार प्रस्तुति दी। इस अवसर पर शहर जिला पुलिस अधीक्षक शरद चौधरी, कोटा मेडिकल कॉलेज की प्रिंसिपल डॉ.संगीता सक्सेना, पूर्व प्रिंसिपल डॉ. विजय सरदाना, अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप माथुर, राष्ट्रीय महामंत्री विष्णु विभोर कुलश्रेष्ठ, महिला प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय अध्यक्ष मेघना श्रीवास्तव, रा.व.उपा.संजीव श्रीवास्तव, दक्षिण भारत प्रांत प्रभारी रवि प्ले , रा.उपा.अनिल माथुर, प्रदेश उपाध्यक्ष भूपेन्द्र सक्सेना, प्रदेश संयुक्त सचिव नीरज कुलश्रेष्ठ, पूर्व पार्षद राममोहन मित्रा, पार्षद चेतना माथुर, कार्यक्रम सहसंयोजक महेश श्रीवास्तव, जिला अध्यक्ष विनोद सक्सेना, युवा प्रकोष्ठ सम्भागीय अध्यक्ष ऋषभ माथुर, जिला अध्यक्ष नितिन नरेश भटनागर, महिला प्रकोष्ठ की सम्भागीय अध्यक्ष नैना सक्सेना व जिला अध्यक्ष अनिता माथुर मौजूद रहीं।

इस अवसर पर  किशोर माथुर, जिला महामंत्री कमल कुलश्रेष्ठ, जिला कोषाध्यक्ष राहुल कुलश्रेष्ठ, युवा अध्यक्ष नितिन नरेश भटनागर, महिला अध्यक्ष अनिता माथुर, युवा प्रकोष्ठ के सम्भागीय अध्यक्ष ऋषभ माथुर, युवा प्रकोष्ठ के महामंत्री मयूर सक्सेना, अनिल माथुर, रविन्द्र श्रीवास्तव आदि सहित करीब ढाई हजार चित्रांश बंधुओं ने भी शिरकत की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.