April 28, 2026

News Chakra India

Never Compromise

मां बनने वाली हैं सिंगर सिद्धू मूसेवाला की मां, आईवीएफ से हुईं प्रेग्नेंट, प्रशंसक कह‌ रहे- मूसेवाला का होगा पुनर्जन्म

मां बनने वाली हैं सिंगर सिद्धू मूसेवाला की मां, आईवीएफ से हुईं प्रेग्नेंट, प्रशंसक कह‌ रहे- मूसेवाला का होगा पुनर्जन्म

एनसीआई@सेन्ट्रल डेस्क

सिद्धू मूसेवाला पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री का ऐसा नाम थे, जिन्होंने अपनी आवाज और गानों से लोगों के दिलों में खास जगह बनाई थी। उनके गानों की गूंज विदेश तक सुनाई देती थी, लेकिन साल 2022 में उनकी बेरहमी से हत्या कर दी गई थी। उनके प्रशंसक आज तक उन्हें भुला नहीं पाए हैं। लेकिन अब मूसेवाला के चाहने वालों के लिए एक अच्छी खबर है। वह यह कि उनके पेरेंट्स जल्द ही अपने घर में एक नन्हे मेहमान का वेलकम करने वाले हैं।

जल्द गूंजने वाली है बच्चे की किलकारी

जी हां, आपने बिल्कुल सही सुना। दिवंगत सिंगर सिद्धू मूसेवाला के घर में जल्द ही बच्चे की किलकारी गूंजने वाली है। सिंगर की मां चरण कौर प्रेग्नेंट हैं। मूसेवाला पेरेंट्स जल्द ही अपने घर में नन्हे मेहमान का स्वागत करने वाले हैं। IVF की मदद से सिद्धू मूसेवाला की मां प्रेग्नेंट हुई हैं और वो मार्च में अपने बेबी को जन्म देंगी।

इस खबर को सुनने के बाद जहां कई लोग हैरान हैं, तो मूसेवाला के प्रशंसक खुशी से झूम उठे हैं। उनका मानना है कि सिंगर सिद्धू मूसेवाला का फिर से पुनर्जन्म होने वाला है। हालांकि, मूसेवाला के पेरेंट्स ने अभी तक इन खबरों को कन्फर्म नहीं किया है।

उल्लेखनीय है कि सिद्धू मूसेवाला अपने माता-पिता के इकलौते बेटे थे। उनकी मौत से उन्हें गहरा सदमा लगा था। परिवार अब तक अपने घर के चिराग की मौत के गम से बाहर नहीं निकल पाया है। ऐसे में मूसेवाला के पेरेंट्स के फिर से मम्मी-पापा बनने की खबर ने हर किसी को चौंका दिया है।

कम उम्र में बनाया था बड़ा नाम

सिद्धू मूसेवाला की बात करें तो उनका जन्म 17 जून 1993 को हुआ था। मूसेवाला का असली नाम शुभदीप सिंह सिद्धू था, लेकिन लोग उन्हें सिद्धू मूसेवाला के नाम से जानते थे। कम उम्र में उन्होंने अपनी तगड़ी पहचान बनाई थी। उन्होंने कई हिट गाने गाए थे, लेकिन उन्हें गैंगस्टर रैप सॉन्ग के लिए जाना जाता था।

विवादों से था मूसेवाला का नाता

पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री में सिद्धू मूसेवाला को विवादित सिंगर के तौर पर भी जाना जाता था। उन पर खुलेआम गन कल्चर को बढ़ावा देने का आरोप था, फिर भी प्रशंसक उन पर फिदा रहते थे। मगर 29 मई 2022 वो दिन था, जब पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री की शान कहे जाने वाले सिद्धू मूसेवाला जिंदगी की जंग हार गए थे। कुछ गुंडों ने गोली मारकर उनकी हत्या कर दी थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.