उदयपुर के रविन्द्र पाल सिंह का लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम दर्ज, जानिये किस बड़ी उपलब्धि पर मिला यह सम्मान
एनसीआई@उदयपुर
स्थानीय निवासी रक्तदाता रविन्द्र पाल सिंह कप्पू का बुक्स ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड लंदन में नाम दर्ज हो गया है। ये करीब 40 साल से लगातार रक्तदान कर लोगों की सेवा करते आ रहे हैं। ये नगर निगम उदयपुर में पार्षद भी रहे हैं।
बुक्स ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड लंदन के इंटरनेशनल चेयरमैन इंडिया अविनाश सकुन्दे ने रविन्द्र पाल सिंह के नाम से उनका नाम दर्ज होने का प्रमाण-पत्र जारी किया है। उदयपुर कलक्टर अरविंद पोसवाल ने उन्हें यह प्रमाण-पत्र सौंपा।

रक्तदान करने का लगाया शतक
रक्तदाता रविन्द्र पाल सिंह कप्पू अब तक 102 बार रक्तदान कर चुके हैं। इसके अलावा 500 से ज्यादा बार खुद रक्तदान शिविर लगाकर करीब 40 हजार से अधिक जरूरतमंद लोगों को नि:शुल्क रक्त उपलब्ध करवा चुके हैं।
‘रक्तदान-महादान’ नामक पुस्तक लिखी
रक्तदाता कप्पू ने बताया कि उन्होंने ‘रक्तदान-महादान’ नामक एक पुस्तक भी लिखी है। इसे वह नि:शुल्क बांट रहे हैं। उन्होंने उदयपुर में 100 व्यक्तियों का एक साथ, एक ही जगह पर रक्तदान करवाने और खुद भी 100 वीं बार रक्तदान करने का रिकॉर्ड भी बनाया है।
