April 22, 2026

News Chakra India

Never Compromise

92 साल के रूपर्ट मर्डोक 5 वीं बार बनेंगे दूल्हा, रशियन गर्लफ्रेंड से करेंगे शादी

92 साल के रूपर्ट मर्डोक 5 वीं बार बनेंगे दूल्हा, रशियन गर्लफ्रेंड से करेंगे शादी

एनसीआई@सेन्ट्रल डेस्क

रूपर्ट मर्डोक ने अपनी प्रेमिका एलेना झुकोवा से सगाई कर ली है। 92 साल के रूपर्ट पांचवीं बार शादी करने जा रहे हैं। 67 साल की एलेना ज़ुकोवा मॉस्को रूस से हैं। वह मॉलिक्यूलर बायोलोजिस्ट रह चुकी हैं। ऐलेना ने रूपर्ट मर्डोक को पिछले साल से डेट करना शुरू किया था। दोनों की मुलाकात रूपर्ट मर्डोक की तीसरी पत्नी वेंडी डेंग के जरिए हुई थी।

इनकी शादी केलिफोर्निया में उनके वाइन यार्ड और एस्टेट, मोरागा में होगी। रूपर्ट मर्डोक के फॉक्स और न्यूज कॉर्प के अध्यक्ष पद से हटने के कुछ ही महीने बाद यह घोषणा की गई है।

रूपर्ट मर्डोक की 4 पत्नियों के बारे में जानें

रूपर्ट की चौथी शादी एक्ट्रेस और मॉडल जेरी हॉल से हुई थी। 6 साल बाद वर्ष 2022 में दोनों ने तलाक ले लिया था। उनकी अन्य पूर्व पत्नी ऑस्ट्रेलियाई फ्लाइट अटेंडेंट पेट्रीसिया बुकर, स्कॉटिश मूल की पत्रकार अन्ना मान व मिस डेंग और अमेरिकी मॉडल व अभिनेत्री जेरी हॉल थीं।

रूपर्ट मर्डोक का करियर

रूपर्ट मर्डोक ने 1950 के दशक में ऑस्ट्रेलिया में अपना करियर शुरू किया था। वह मीडिया की सबसे प्रभावशाली, सफल और विवादास्पद शख्सियतों में से एक हैं। मर्डोक को 1952 में अपने पिता से एक छोटा सा ऑस्ट्रेलियाई अखबार विरासत में मिला था। उन्होंने उसका तेजी से विस्तार किया और फिर टेलीविजन की दुनिया में कदम रखा। मर्डोक ने 1960 के दशक में यूके के बाजार में प्रवेश किया। ‘न्यूज ऑफ द वर्ल्ड’ और ‘द सन’ जैसे समाचार पत्रों को खरीदा और इन्हें सनसनीखेज टेब्लॉयड में बदल दिया। अमेरिकी मीडिया में अपने विस्तार को सुविधाजनक बनाने के लिए मर्डोक 1985 में अमेरिकी नागरिक बन गए।

2011 का विवाद

वर्ष 2011 में न्यूज ऑफ द वर्ल्ड के द्वारा राजनेताओं, मशहूर हस्तियों और यहां तक कि अपराध पीड़ितों के फोन हेकिंग का मामला सामने आया। इस घोटाले के कारण अखबार बंद हो गया और मर्डोक की प्रतिष्ठा धूमिल हो गई।

मर्डोक के आउटलेट्स, विशेष रूप से फॉक्स न्यूज पर भारी पक्षपातपूर्ण रिपोर्टिंग, रूढ़िवादी दृष्टिकोण को बढ़ावा देने और अक्सर गलत सूचना फैलाने का आरोप लगाया जाता है। पिछले साल, रूपर्ट मर्डोक ने अपनी कम्पनी की सारी बागडोर अपने बेटे लाचलान को सौंप दी और अब फॉक्स और न्यूज कॉर्प के मानद अध्यक्ष की भूमिका निभा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.