April 19, 2026

News Chakra India

Never Compromise

लोकसभा चुनाव 2024: देशभर में 7 चरणों में होंगे चुनाव, जानें-किस राउंड में कहां पर होगी वोटिंग

लोकसभा चुनाव 2024: देशभर में 7 चरणों में होंगे चुनाव, जानें-किस राउंड में कहां पर होगी वोटिंग

एनसीआई@नई दिल्ली

चुनाव आयोग ने लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है। इस बार भी सात चरणों में आम चुनाव करवाए जाएंगे। परिणाम की घोषणा चार जून को होगी। पहले फेज की वोटिंग 19 अप्रेल, दूसरी फेज की वोटिंग 26 अप्रेल, सात मई को तीसरा फेज, 13 मई को चौथा फेज, 20 मई को पांचवें फेज, 25 मई को छठे फेज और एक जून को सातवें चरण की वोटिंग होगी।

गौरतलब है कि मौजूदा लोकसभा का कार्यकाल 16 जून को खत्म हो रहा है और नई लोकसभा का गठन उससे पहले होना है। चुनाव आयोग के मुताबिक पहले चरण में 21 राज्यों में 19 अप्रेल को  102 सीटों पर चुनाव होंगे। दूसरे चरण में 26 अप्रेल को 13 राज्यों और केन्द्र-शासित प्रदेश में 89 सीटों पर चुनाव होंगे। तीसरे चरण में 7 मई को कुल 12 राज्यों में 94 सीटों पर चुनाव होंगे। चौथे चरण में 13 मई को कुल 10 राज्यों और केन्द्र शासित राज्यों 96 सीटों पर चुनाव होंगे। जबकि पांचवें चरण में 20 मई को कुल 49 सीटों पर, छठे चरण में 26 मई को कुल 57 सीटों पर और सातवें चरण में 1 जून को कुल सीट 57 सीटों पर वोट डाले जाएंगे।

राजस्थान की 25 सीटों पर दो चरणों में मतदान,जयपुर सहित 12 सीटों पर 19 व जोधपुर सहित 13 सीटों पर 26 अप्रेल को वोटिंग

राजस्थान में 2 चरणों में चुनाव होंगे। पहले चरण की वोटिंग 19 अप्रेल को होगी, वहीं दूसरे चरण की वोटिंग 26 अप्रेल को होगी। चुनाव कार्यक्रम की घोषणा के साथ ही देशभर में तत्काल प्रभाव से आचार संहिता लग गई है। 4 जून को चुनाव के परिणाम आएंगे। 2019 में भी राजस्थान में दो चरणों में चुनाव हुए थे।

करीब 97 करोड़ मतदाता वोट डालेंगे

मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस को सम्बोधित करते हुए सबसे पहले कहा कि चुनाव का पर्व, देश का गर्व।उन्होंने बताया कि इस बार देशभर में 96.8 करोड़ वोटर्स वोट डालने जा रहे हैं, यानी कि करीब 97 करोड़ लोग लोकसभा चुनाव में वोट डालेंगे। आगामी लोकसभा चुनाव में करीब 1.8 करोड़ वोटर्स ऐसे हैं, जो पहली बार किसी चुनाव में वोट डालने वाले हैं। इसके अलावा 20-29 साल की उम्र के बीच के वोटर्स की संख्या 19.47 करोड़ है। चुनाव आयोग ने बताया कि जिन उम्मीदवारों के आपराधिक रिकॉर्ड हैं, उन्हें तीन बार इसकी जानकारी देते हुए इश्तिहार देना होगा।

कुल मतदाताओं में 49.7 करोड़ पुरुष, 47.1 करोड़ महिलाएं, 48 हजार ट्रांसजेंडर शामिल हैं। चुनाव आयोग के आंकड़े के अनुसार, देशभर में मतदाता लिंगानुपात 948 है, 12 राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों में पुरुष मतदाताओं की तुलना में महिला मतदाताओं की संख्या अधिक है। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया, ”हमारी मतदाता सूची में 85 साल से अधिक उम्र के 82 लाख और सौ साल से अधिक उम्र के 2.18 लाख मतदाता शामिल हैं।”

फेक न्यूज़ पर जताई चिंता

चुनाव आयोग ने चुनाव के दौरान फेक न्यूज फैलाए जाने पर भी चिंता जताई है। इस दौरान सोशल मीडिया पर भी नजर रहेगी और फेक न्यूज फैलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई भी की जाएगी। मुख्य चुनाव आयुक्त ने इस दौरान कुछ पंक्तियां भी सुनाईं जिनकी शुरुआत थी ‘झूठ के बाजार में रौनक बहुत है, मगर यह बुलबुला है।’

मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा कि हम देश को वास्तव में उत्सवपूर्ण, लोकतांत्रिक माहौल देने के लिए प्रतिबद्ध हैं। 17वीं लोकसभा का कार्यकाल 16 जून 2024 को समाप्त होने वाला है। आंध्र प्रदेश, ओडिशा, अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम की विधानसभाओं का कार्यकाल भी जून 2024 में खत्म होने वाला है। जम्मू और कश्मीर में भी चुनाव होने हैं।”

यह हैं मैदानी हालात

आम चुनाव में मुख्य मुकाबला बीजेपी के नेतृत्व वाले एनडीए और कांग्रेस, आम आदमी पार्टी, सपा जैसे विपक्षी दलों के नेतृत्व वाले इंडी गठबंधन से होगा। पीएम मोदी जहां बीजेपी के 370 और एनडीए के 400 सीटें जीतने का दावा कर रहे हैं तो वहीं विपक्षी दलों ने अपनी जीत के दावे किए हैं। अब तक बीजेपी ने उम्मीदवारों की दो सूची जारी की है, जिनमें कुल 267 केंडिडेट्स के नाम घोषित किए गए हैं।

उधर, कांग्रेस भी अब तक दो लिस्ट जारी कर चुकी है। पहली लिस्ट में 39 और दूसरी लिस्ट में 43 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया गया था। पिछला लोकसभा चुनाव साल 2019 में अप्रेल-मई महीने में करवाया गया था। कुल सात चरणों में हुए मतदान के बाद 23 मई को वोटों की गिनती हुई थी। बीजेपी ने अकेले दम पर लगातार दूसरी बार बहुमत हासिल करते हुए 303 सीटें जीती थीं, जबकि कांग्रेस को 52 सीटों पर जीत मिली थी।

(खबर में लगातार अपडेट जारी है, पूरी खबर जानने के लिए पेज पर बने रहें)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.