April 27, 2026

News Chakra India

Never Compromise

खालिस्तानी आतंकी पन्नू का बड़ा दावा: दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने लिए 133 करोड़ रुपए

खालिस्तानी आतंकी पन्नू का बड़ा दावा: दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने लिए 133 करोड़ रुपए

एनसीआई@नई दिल्ली

आम आदमी पार्टी के लिए इस समय सब सही नहीं चल रहा है। मनीष सिसोदिया और संजय सिंह पहले से ही जेल में थे और अब दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल भी जेल की सलाखों के पीछे पहुंच गए हैं। केजरीवाल को दिल्ली सरकार की आबकारी नीति के शराब घोटाले के मामले में गिरफ्तार किया गया है। दिल्ली हाईकोर्ट से राहत न मिलने के बाद ही ईडी ने पहले केजरीवाल से उनके घर पर पूछताछ की और उसके बाद उन्हें उनके घर से ही गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में केजरीवाल को जल्द राहत मिलने की उम्मीद नहीं लग रही है। पर अब लगता है कि केजरीवाल की मुश्किलें और भी बढ़ सकती है। वह ऐसे कि हाल ही में खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने आम आदमी पार्टी के प्रमुख और दिल्ली के सीएम पर एक बड़ा आरोप लगाया है।

हिन्दुओं के खिलाफ जहर उगलता है पन्नू

खालिस्तानी आतंकी पन्नू कनाडा में रहता है और अक्सर ही भारत और हिन्दुओं के खिलाफ जहर उगलने के साथ ही धमकियां भी देता रहता है। हाल ही में पन्नू ने एक चौंका देने वाला दावा किया है। पन्नू ने दावा किया है कि केजरीवाल ने कई खालिस्तानी आतंकियों से 16 मिलियन डॉलर्स लिए हैं। भारतीय करेंसी में इसकी वैल्यू करीब 133 करोड़ रुपए है। पन्नू के अनुसार केजरीवाल ने खालिस्तानी आतंकियों से यह राशि 2014 से 2022 के बीच ली थी।

दिल्ली बम धमाके के आरोपी भुल्लर की रिहाई का भी किया था वादा

पन्नू ने सिर्फ केजरीवाल के खालिस्तानी आतंकियों से रुपए लेने का ही नहीं, बल्कि एक और चौंका देने वाला खुलासा किया है। पन्नू ने बताया कि 2014 में अमेरिका के न्यूयॉर्क में खालिस्तानी आतंकियों से मुलाकात की थी और आतंकी देवेन्द्र पाल सिंह भुल्लर की रिहाई का वादा किया था। भुल्लर 1993 में हुए दिल्ली बम धमाके का आरोपी है और जेल की सजा काट रहा है। केजरीवाल ने खालिस्तानी आतंकियों से रुपए लेने की बात पर ही भुल्लर की रिहाई का वादा किया था।

किसान आंदोलन का भी किया था समर्थन

गौरतलब है कि केजरीवाल ने भारत में हुए
2020-21 किसान आंदोलन के दौरान किसानों की मांगों को जायज बताते हुए केन्द्र सरकार का विरोध और किसानों का समर्थन किया था। इस किसान आंदोलन में भारत के खिलाफ दुनियाभर में नफरत फैलाने का काम किया गया था और खालिस्तानियों ने जमकर इसके लिए फंडिंग भी की थी। ऐसे में यह कहना गलत नहीं होगा कि इस दौरान खालिस्तानियों के कहने पर ही केजरीवाल ने किसान आंदोलन का समर्थन किया था।

पंजाब चुनाव में जीत में भी हो सकती है खालिस्तानी भूमिका?

2022 में पंजाब में हुए विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी ने बड़ी जीत हासिल करते हुए 117 में से 92 सीटें अपने नाम की थी। पंजाब में कई खालिस्तान समर्थक एक्टिव हैं। देश से बाहर रह रहे खालिस्तानियों का भी पंजाब से कनेक्शन है। पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार के आने के बाद से ही पंजाब के साथ ही कुछ अन्य देशों में भी खालिस्तानी गतिविधियां बढ़ गई हैं। ऐसे में इस पंजाब चुनाव में आम आदमी पार्टी की जीत के पीछे खालिस्तानियों के समर्थन की आशंका से भी इनकार नहीं किया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.