July 13, 2026

News Chakra India

Never Compromise

बेटा इनकम टेक्स ऑफिसर बन गया, खुशी में घर वालों ने पूजा-पाठ के बाद दे डाली तगड़ी पार्टी, 8 महीने बाद घर पहुंची पुलिस, तब खुला यह राज

बेटा इनकम टेक्स ऑफिसर बन गया, खुशी में घर वालों ने पूजा-पाठ के बाद दे डाली तगड़ी पार्टी, 8 महीने बाद घर पहुंची पुलिस, तब खुला यह राज

एनसीआई@कानपुर

उत्तर प्रदेश के कानपुर से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां पुलिस ने बुधवार शाम चेकिंग के दौरान एक फर्जी आयकर अधिकारी को गिरफ्तार किया है। वह पिछले आठ महीने से नकली आईडी कार्ड दिखाकर खुद को इनकम टेक्स ऑफिसर बताता आ रहा था। लोगों पर रौब झाड़ रहा था। पुलिस जब उसके घर पहुंची तो सच्चाई जान परिवार वालों के होश उड़ गए।

चेकिंग में पकड़े गए रितेश शर्मा नामक इस युवक ने अपने माता-पिता, रिश्तेदारों, मोहल्ले वालों से भी झूठ बोल रखा था। उसने सभी को बता रखा था कि उसकी आयकर विभाग में नौकरी लग गई है और वो ऑफिसर बन गया है।‌ इससे लोग उसके झांसे में आ गए और उसका सम्मान करने लगे, लेकिन बुधवार, 3 अप्रेल को उसकी पोल खुल गई।

फर्जी आईडी कार्ड
फर्जी आईडी कार्ड

ऐसे पकड़ा गया फर्जी अधिकारी

दरअसल, कानपुर पुलिस ने आचार संहिता लागू होने के बाद शहर में चेकिंग अभियान चलाया हुआ है। शाम के समय एसीपी कल्याणपुर फोर्स के साथ रावतपुर इलाके में चेकिंग कर रहे थे। इतने में एक काले रंग की कार आई। इस पर बड़ी सी नेम प्लेट लगी हुई थी, जिस पर भारत सरकार और आयकर अधिकारी लिखा हुआ था।

जब पुलिस ने गाड़ी में बैठे रितेश शर्मा से पूछताछ की तो उसने ठसक से अपने आपको आयकर अधिकारी बताया। इस पर एक पुलिस वाले ने पूछा कि वह किस पोस्ट पर तैनात है तो रितेश जवाब नहीं दे पाया। शक होने पर पुलिस वालों ने उससे सख्ती से पूछताछ की और थाने ले गई, जहां उसका पूरा भेद खुल गया।

घरवालों ने किया था विश्वास 

पूछताछ में सामने आया कि रितेश आठ महीने से फर्जी आयकर अधिकारी बनकर घूम रहा है। इतना ही नहीं उसने अपने घरवालों को भी यह बता रखा था कि वह इनकम टेक्स डिपार्टमेंट में अधिकारी बन गया है। उसकी बात पर विश्वास कर परिवार वालों ने खुशी में पूजा-पाठ करवाया। जमकर जश्न मनाया और करीब ढाई सौ रिश्तेदारों को परिचितों को खाना खिलाया।

रोज ऑफिस के लिए घर से निकलता था

रितेश शर्मा रोजाना ड्यूटी के वक्त घर से निकल जाता और शाम को वापस आता। पहले उसके पास एक बाइक थी, लेकिन नौकरी की बात कहकर उसने अपने पिता से कार खरीदवा ली थी। उसने पिता से कहा था कि आपका बेटा एक आयकर अधिकारी है। अच्छा नहीं लगेगा अगर वो बाइक से जाएगा।

जानकारी के मुताबिक, रितेश एसएससी की तैयारी कर रहा था। तैयारी के बाद भी सलेक्शन न होने के कारण उसने फर्जी ऑफिसर बनने की योजना बनाई। फिलहाल, पुलिस ने उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने उसकी कार, फर्जी नम्बर प्लेट, फर्जी आईडी कार्ड आदि को जब्त कर लिया है। साथ ही उसके पिछले आठ महीने के बैंक अकाउंट को भी खंगाल रही है कि कहीं उसने आयकर अधिकारी बन कर किसी से ठगी तो नहीं की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.