कायस्थ संगठनों ने सूरज सक्सेना की मौत पर प्रशासन से वार्ता कर मांगा न्याय
एनसीआई@कोटा
कोटा की मेनाल रेजिडेंसी में कुछ दिन पूर्व शादी से कुछ घंटे पहले करंट लगने से सूरज सक्सेना की हुई मौत का मामला गर्मा चुका। इस मामले में हादसे के बाद से ही कायस्थ समाज का भारी आक्रोश सामने आ रहा है।इसी क्रम में सोमवार को कायस्थ समाज के एक प्रतिनिधिमंडल ने प्रशासन को ज्ञापन देकर मामले की उचित जांच करवा दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही किए जाने की मांग की है।
इस प्रतिनिधिमंडल में राजस्थान कायस्थ महासभा के प्रदेश सचिव पंकज एम सक्सेना, विकास सक्सेना जिला अध्यक्ष, कामना सक्सेना प्रदेश उपाध्यक्ष, श्री कायस्थ सभा अध्यक्ष सत्य नारायण श्रीवास्तव, सचिव विवेक सक्सेना दादा, ट्रस्ट महासचिव अनिल सक्सेना, सचिव सुधीर सक्सेना, सम्भागीय सचिव संजय श्रीवास्तव आदि शामिल थे।
