April 21, 2026

News Chakra India

Never Compromise

सीनियर टीचर भर्ती परीक्षा में खुद की जगह फर्जी अभ्यर्थी को बैठाया, डॉक्युमेंट वेरिफिकेशन में फोटुओं का नहीं हुआ मिलान तो हुआ खुलासा

सीनियर टीचर भर्ती परीक्षा में खुद की जगह फर्जी अभ्यर्थी को बैठाया, डॉक्युमेंट वेरिफिकेशन में फोटुओं का नहीं हुआ मिलान तो हुआ खुलासा

एनसीआई@अजमेर

राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) की ओर से साल 2022 में आयोजित हुई सीनियर टीचर परीक्षा में एक अभ्यर्थी द्वारा अपनी जगह फर्जी अभ्यर्थी से परीक्षा दिलवाने का मामला सामने आया है। आयोग के अनुभाग अधिकारी नमन शर्मा ने इस मामले में कल,15 मई की रात 10.48 बजे सिविल लाइन्स थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। फोटो का मिलान नहीं होने पर यह फर्जीवाड़ा सामने आया। पुलिस ने जीरो नम्बर एफआईआर दर्ज की है।

आरोपी रामलाल मीणा
आरोपी रामलाल मीणा

सिविल लाइन्स थाना प्रभारी छोटे लाल के अनुसार, आरपीएससी के अनुभाग अधिकारी नमन शर्मा ने अपनी एफआईआर में कहा है- सीनियर टीचर (संस्कृत शिक्षा विभाग) भर्ती परीक्षा-2022 के लिए टोंक निवासी रामलाल मीणा ने सामाजिक विज्ञान के लिए ऑनलाइन आवेदन किया था। इसके बाद आयोग ने 12 फरवरी 2023 को सामान्य ज्ञान और 13 फरवरी को सामाजिक विज्ञान की परीक्षा आयोजित की। रामलाल का सेंटर टोंक के सुभाष बाजार में स्थित राजकीय दरबार सीनियर सेकंडरी स्कूल में आया था।

आयोग के अनुभाग अधिकारी नमन शर्मा ने एफआईआर में आगे बताया है- रामलाल इस परीक्षा में पास हो गया था। इसके बाद आयोग ने डॉक्युमेंट वेरिफिकेशन के लिए 13 से 17 मई को केंडिडेट्स को बुलाया। अभ्यर्थी टोंक के उनियारा, बिलोटा का निवासी रामलाल मीणा 15 मई को डॉक्युमेंट्स वेरिफिकेशन के लिए आरपीएससी ऑफिस आया। इस दौरान जांच में सामने आया कि रामलाल की एग्जाम सेंटर पर अटेंडेंस शीट में लगी फोटो और एप्लिकेशन फॉर्म पर लगी फोटो अलग-अलग है। इससे साबित हुआ कि रामलाल ने अपनी जगह किसी ओर से परीक्षा दिलवाई थी। इसके बाद रात को आरपीएससी की ओर से अनुभाग अधिकारी शर्मा ने रिपोर्ट दर्ज कराई। सिविल लाइन थाना पुलिस ने जीरो नम्बर एफआईआर दर्ज कर की। यह एफआईआर टोंक एसपी को भेजी जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.