April 28, 2026

News Chakra India

Never Compromise

टेरिफ बढ़ जाने के बावजूद सस्ते में ही रिचार्ज कर सकते हैं Jio और Airtel यूजर्स, 2 जुलाई तक है मौका, जानिए डिटेल

टेरिफ बढ़ जाने के बावजूद सस्ते में ही रिचार्ज कर सकते हैं Jio और Airtel यूजर्स, 2 जुलाई तक है मौका, जानिए डिटेल

एनसीआई@नई दिल्ली

Jio और Airtel ने अपने रिचार्ज प्लान्स की कीमतों में इजाफा कर दिया है। कम्पनियों ने अपने प्लान्स को 600 रुपए तक महंगा किया है। नई कीमतें 3 जुलाई से लागू हो रही है। कम्पनियों ने एक या दो रिचार्ज प्लान्स की कीमतों में बदलाव नहीं किया है, बल्कि पूरे पोर्टफोलियो को अपडेट कर दिया है।

ऐसे में कंज्यूमर्स के सामने एक बड़ी चुनौती है अपने रिचार्ज प्लान्स को लेकर। जियो और एयरटेल ने प्रीपेड और पोस्डपेड दोनों ही रिचार्ज प्लान्स की कीमतों को बढ़ा दिया है। हालांकि, प्रीपेड यूजर्स के पास 3 जुलाई से पहले तक एक खास मौका है।

क्या कर सकते हैं यूजर्स? 

अगर आप कम कीमत में अपनी सर्विस को एक्टिव रखना चाहते हैं, तो एडवांस में रिचार्ज कर सकते हैं। यानी आप अपने मौजूदा प्लान के खत्म होने से पहले ही नया रिचार्ज कर सकते हैं। कई लोगों का सवाल होता है कि क्या उन्हें इस स्थिति में पूरी वैलिडिटी का फायदा मिलेगा।

यानी उन्हें पुराने और नए दोनों प्लान्स की पूरी वैलिडिटी का बेनिफिट मिलेगा। Airtel और Jio दोनों ने ही अपने वेबसाइट पर इसका जवाब दिया है। आप एडवांस रिचार्ज कर सकते हैं और आपको इसका पूरा फायदा मिलेगा। एयरटेल ने ये भी कहा है कि 730 दिनों से ऊपर की वैलिडिटी के लिए ये नियम लागू नहीं होगा। इसके ऊपर आपको फायदा नहीं मिलेगा। ऐसे में अगर आप चाहें तो पुराने रिचार्ज की कीमत पर ही अपने कनेक्शन को लम्बे समय तक एक्टिव रख सकते हैं।‌ आप इन कम्पनियों के लॉन्ग टर्म प्लान्स को खरीद सकते हैं।

कितना हुआ कीमतों में इजाफा? 

Jio और Airtel दोनों ने अपने तमाम रिचार्ज प्लान्स की कीमतों को बढ़ा दिया है।‌ Jio का मंथली प्लान अब 189 रुपए से शुरू होगा, जो पहले 155 रुपए में आता था। ये प्लान 28 दिन की वैलिडिटी के साथ आता है।

इस प्लान को आप 2 जुलाई तक 155 रुपए में खरीद सकते हैं।‌ वहीं ऐनुअल प्लान की कीमत 2999 रुपए से बढ़कर 3599 रुपए हो गई है। इसे भी आप 2 जुलाई तक पुरानी कीमत पर ही खरीद सकते हैं। 3 जुलाई से ये नई कीमत पर उपलब्ध होंगे।

ऐसा ही एयरटेल के साथ भी है।‌ कम्पनी का मंथली प्लान अब 179 रुपए की बजाय 199 रुपए में आएगा। वहीं ऐनुअल प्लान की कीमत 2999 रुपए से बढ़कर 3599 रुपए हो गई है। आप 2 जुलाई तक इन सभी प्लान्स को पुरानी कीमत पर खरीद सकेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.