April 23, 2026

News Chakra India

Never Compromise

एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा के पिता ने घर की तीसरी मंजिल से कूदकर आत्महत्या की, सांत्वना देने पहुंचे अरबाज खान और अर्जुन कपूर

एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा के पिता ने घर की तीसरी मंजिल से कूदकर आत्महत्या की, सांत्वना देने पहुंचे अरबाज खान और अर्जुन कपूर

एनसीआई@मुम्बई

एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा के पिता अनिल अरोड़ा ने बांद्रा स्थित अपने घर की तीसरी मंजिल ‌से कूदकर आत्महत्या कर ली। फिलहाल तक उनके इस कदम का कारण सामने नहीं आया है। यह घटना आज बुधवार सुबह 9 बजे करीब की बताई गई है। जैसे ही यह खबर सामने आई मुम्बई में मलाइका के घर परिचितों का आना शुरू हो गया है। मलाइका के पूर्व पति अरबाज खान भी इनमें शामिल रहे। बाद में एक्टर अर्जुन कपूर भी पहुंचे।

अरबाज को मलाइका के घर के बाहर पुलिस से और फोन पर बात करते देखा गया। अरबाज के अलावा उनकी बहन अलवीरा अग्रिहोत्री भी वहां पहुंचीं। उधर, पुलिस ने मलाइका की मां के घर पहुंचकर मामले की जांच शुरू की। मलाइका को सांत्वना देने के लिए बॉलीवुड के कई अन्य छोटे-बड़े सितारे पहुंचे। इनमें सैफ अली खान, करीना कपूर डिनो मोरिया जैसे सितारे भी शामिल रहे।

ऐसा था इनका परिवार

उल्लेखनीय है कि मलाइका के पिता अनिल अरोड़ा पंजाबी हिन्दू परिवार से ताल्लुक रखते थे। उनका परिवार बॉर्डर पर बसे फाजिल्का जिले का रहने वाला था। अनिल अरोड़ा रिटायर्ड मर्चेंट नेवी ऑफिसर थे। उन्होंने जॉइस पालीकार्प से शादी की थी, लेकिन यह शादी कुछ सालों बाद ही टूट गई थी।

मलाइका जब 11 साल और अमृता अरोड़ा 6 साल की थीं, तभी उनके माता-पिता का तलाक हो गया था। इसके बाद दोनों बहनें अपनी मां के साथ ही रहने लगीं। हालांकि, माता-पिता के तलाक के बाद भी मलाइका के उनके पिता से अच्छे सम्बंध रहे थे। मलाइका ने अपने एक पुराने इंटरव्यू में कहा था कि माता-पिता के अलग होने का उन पर काफी असर पड़ा था। उन्होंने काफी मुश्किल समय देखा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.