April 27, 2026

News Chakra India

Never Compromise

चारों बच्चों सहित शहनाज बानो ने अपनाया हिन्दू धर्म, नया नाम संजना सिंह, घर में बनाया मंदिर, बोलीं-हिन्दुत्व सबसे अच्छा

चारों बच्चों सहित शहनाज बानो ने अपनाया हिन्दू धर्म, नया नाम संजना सिंह, घर में बनाया मंदिर, बोलीं-हिन्दुत्व सबसे अच्छा

एनसीआई@ललितपुर (उत्तर प्रदेश)

यहां की एक मुस्लिम महिला शहनाज़ बानो ने अपने चारों बच्चों सहित हिन्दू धर्म अपना लिया। इन्होंने अपने घर में भगवान का मंदिर सजा रखा है। प्रतिदिन भगवान की पूजा- अर्चना करने के बाद ही यह घर से बाहर निकलती हैं। धर्म परिवर्तन के बाद शहनाज बानो अपने नए नाम संजना सिंह से काफी खुश हैं।

कोतवाली सदर क्षेत्र के मोहल्ला आजादपुरा निवासी संजना सिंह ने बताया कि, 9 साल पहले उनके पति ने दूसरी महिला के कारण उन्हें तलाक दे दिया था। तभी उन्होंने धर्म बदलने का निर्णय ले लिया था। अब वह अपने इरादों में सफल हो गई हैं। संजना कहती हैं कि हिन्दू धर्म सबसे अच्छा धर्म है। यह सबको साथ लेकर चलने वाला धर्म है।

हिन्दू भाइयों की मदद ने दिया हौंसला

संजना सिंह बताती हैं कि तलाक के बाद वह चार बच्चों सहित बेसहारा हो गईं थीं। इस दौरान हिन्दू भाइयों ने उनकी खूब मदद की। इससे उन्होंने मन में ही हिन्दू धर्म अपनाने का निर्णय ले लिया था ।

तीनों बेटियों सहित चारों बच्चों के नाम बदले

संजना सिंह बताती हैं कि उन्होंने अपने बच्चों का भी धर्म परिवर्तन कराया है। इससे बेटी आफरीन का नाम आस्था सिंह, मतंशा का नाम मान्या, आलिया का नाम आलिया सिंह और बेटे जुनैद का नाम शिवा सिंह रख दिया है। संजना सिंह बताती हैं कि धर्म परिवर्तन के लिए उन्होंने निजी हलफनामे को उत्तर प्रदेश की राज्यपाल से भी अनुमोदित करवा लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.