April 17, 2026

News Chakra India

Never Compromise

बीजेपी मंदिर प्रकोष्ठ के 101 सदस्य आम आदमी पार्टी में शामिल, केजरीवाल ने दिलाई सदस्यता

बीजेपी मंदिर प्रकोष्ठ के 101 सदस्य आम आदमी पार्टी में शामिल, केजरीवाल ने दिलाई सदस्यता

एनसीआई@नई दिल्ली

बीजेपी मंदिर प्रकोष्ठ के 101 सदस्य आज बुधवार को आम आदमी में शामिल हो गए। दिल्ली में आप नेता अरविंद केजरीवाल ने इन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई। इनमें विजय शर्मा, जितेन्द्र शर्मा, ब्रजेश शर्मा, दुष्यंत शर्मा, उदयकांत झा आदि शामिल हैं। इस दौरान केजरीवाल ने सनातन सेवा समिति के मंच से कार्यक्रम को सम्बोधित भी किया।

केजरीवाल ने यह कहा

इस मौके पर पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा, ‘आज मैं अपने आप को भाग्यशाली समझता हूं कि मंच पर इतने बड़े-बड़े साधु-महात्मा बैठे हैं। जो कुछ भी करता है, ऊपर वाला करता है। हम तो निमित्त मात्र हैं। दिल्ली में शिक्षा, बिजली, स्वास्थ्य की क्रांति की। सब ऊपर वाले की कृपा थी। सनातन के लिए जो पुजारी 24 घंटे काम करते हैं, उनकी सेवा करने का मुझे मौका मिला। इसके लिए मैं भगवान को धन्यवाद देता हूं। जो हम कहते हैं, वो जरूर करते हैं। रघुकुल रीत सदा चली आए,  प्राण जाय पर वचन ना जाए।

बीजेपी के मंदिर प्रकोष्ठ ने कुछ नहीं किया’इस दौरान आप संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा, “भाजपा का मंदिर प्रकोष्ठ है जिसमें वे केवल वादे करते रहे कुछ नहीं किया. जो करता है वो ऊपर वाला ही करता है. आप बनी, दिल्ली में सरकार बनी. दिल्ली से शिक्षा और स्वास्थ्य क्रांति की शुरूआत हुई. अब सनातन के लिये जो इतना बड़ा काम किया जा रहा है. जो लोग सनातन धर्म के लिये काम कहे है उनकी सेवा करने का काम हमें मिला है. इसके लिये हम भगवान का शुक्रिया करते हैं. हां और जो हमने कहा है वो ज़रूर करते हैं कहा जाता है रघुकुल रीति सदा चली आई, प्राण जाए पर वचन ना जाये. इसी तरह अपना वादा निभायेंगे.”

दिल्ली में चुनाव तारीखों का हो चुका है ऐलान 

दिल्ली विधानसभा चुनावों के लिए चुनाव आयोग ने तारीख का ऐलान कर दिया है। दिल्ली में 70 सीटों की विधानसभा के लिए 5 फरवरी को वोटिंग होगी और 8 फरवरी को इसके नतीजे आएंगे। ऐसे में सभी राजनीतिक दलों ने अपनी तैयारियों को तेज कर दिया है। दिल्ली में मुख्य मुकाबला आम आदमी पार्टी, बीजेपी और कांग्रेस के बीच है। यहां हम आपको दिल्ली की मंगोलपुरी सीट के बारे में बता रहे हैं।

दिल्ली में विधानसभा चुनावों के लिए आदर्श आचार संहिता लागू होने के साथ ही, दिल्ली सरकार ने मंगलवार को विभिन्न दिशा-निर्देश जारी कर सरकारी वेबसाइटों पर निर्वाचित सरकार या किसी अन्य पार्टी के राजनेताओं की तस्वीरें और संदर्भ प्रदर्शित करने पर रोक लगा दी। दिल्ली के सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) ने अपने आदेश में विभिन्न विभागों को निर्देश दिया कि वे आधिकारिक वेबसाइटों से मंत्रिपरिषद, राजनीतिक दलों और उनके नेताओं की तस्वीरें और संदर्भ तुरंत हटा दें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.