हवा भरते समय जेसीबी का टायर फटा, ड्राइवर 10 फीट ऊपर उछलकर नीचे गिरा, अस्पताल में इलाज के दौरान मौत
एनसीआई@कोटा
बूंदी जिले के दबलाना थाना क्षेत्र के दरा का नया गांव इलाके में जेसीबी के ड्राइवर की टायर फट जाने से मौत हो गई। जेसीबी ड्राइवर पवन जेसीबी के टायर में हवा भर रहा था। इस दौरान टायर फट जाने से पवन करीब 10 फीट ऊपर उछलता हुआ नीचे गिरा। इसके सिर में टायर के लोहे के कड़े से टकराने से गम्भीर चोट आई। इस पर इसे पहले बूंदी हॉस्पिटल में भर्ती करवाया। मगर यहां से इस कोटा के निजी अस्पताल में रेफर कर दिया गया। यहां इलाज के दौरान इसकी मौत हो गई।

कम्पनी के इंजीनियर राजकुमार ने बताया कि जेसीबी ड्राइवर पवन जेसीबी के पंचर टायर में हवा भर रहा था। इस दौरान टायर में ब्लास्ट हो गया और पवन 10 फीट ऊपर तक हवा में उछलता हुआ नीचे गिरा। टायर के लोहे के कड़े की सिर में लगने से वह गंभीर घायल हो गया। पवन कुमार कम्पनी में जेसीबी ऑपरेटर था। कम्पनी डेम बनाने का काम कर रही है।पवन की पत्नी के डेढ़ महीने पहले ही बच्चा हुआ है।
