July 13, 2026

News Chakra India

Never Compromise

राजस्थान: पहली बार कोई एमएलए रिश्वत केस में पकड़ा गया, भारत आदिवासी पार्टी (BAP) विधायक के सरकारी क्वार्टर पर ढाई करोड़ रुपए की हुई डील, गनमैन ने लिए 20 लाख रुपए

राजस्थान: पहली बार कोई एमएलए रिश्वत केस में पकड़ा गया, भारत आदिवासी पार्टी (BAP) विधायक के सरकारी क्वार्टर पर ढाई करोड़ रुपए की हुई डील, गनमैन ने लिए 20 लाख रुपए

जयकृष्ण पटेल 2024 में विधानसभा उपचुनाव में बागीदौरा से बीएपी के टिकट पर जीते थे। उन्होंने बीजेपी प्रत्याशी सुभाष तंबोडिया को हराया था।

एनसीआई@जयपुर

एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) राजस्थान ने रविवार को एक बड़ी कार्रवाई कर राजनीतिक हलकों में सनसनी फैला दी। दरअसल, बांसवाड़ा जिले की बागीदौरा सीट से विधायक जयकृष्ण पटेल को रिश्वत लेने के मामले में पकड़ा गया है। राजस्थान में किसी विधायक को रिश्वत के मामले में पकड़े जाने का यह पहला मामला है।

जो मामला सामने आया है उसके अनुसार भारत आदिवासी पार्टी (BAP) से विधायक जयकृष्ण पटेल के जयपुर के ज्योति नगर स्थित सरकारी क्वार्टर पर ढाई करोड़ रुपए की डील हुई थी। इस मामले में विधायक का गनमैन रिश्वत के 20 लाख रुपए की एक किश्त ले रहा था। सूचना पर जैसे ही एसीबी की टीम वहां पहुंची, गनमैन भाग छूटा। इसकी तलाश की जा रही है।

कम्पनी से मांगे थे ढाई करोड़ रुपए

विधायक पटेल पर आरोप है कि वे पिछले कुछ समय से एक कम्पनी को परेशान कर रहे थे। वे कम्पनी को काम नहीं करने दे रहे थे। इसके एवज में उन्होंने कम्पनी से ढाई करोड़ रुपए मांगे थे। इस पर कम्पनी ने एसीबी को इसकी सूचना दी।

इस शिकायत के सत्यापन के लिए एसीबी ने विधायक के कुछ मोबाइल नम्बर, गनमैन के नम्बर सहित कम्पनी के कुछ कर्मचारियों के नम्बरों को सर्विलांस पर लिया। शिकायत की पुष्टि होने पर रविवार दोपहर एसीबी की टीम ने विधायक को ट्रेप कर लिया। जयकृष्ण को पूछताछ के बाद एसीबी मुख्यालय ले जाया गया। एसीबी के डीजी डॉ. रवि प्रकाश आज रविवार शाम 5 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इस मामले की विस्तृत जानकारी देंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.