अजमेर दरगाह और कलेक्ट्रेट परिसर को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल में लिखा-पुतिन के आते ही विस्फोट हो जाएगा, परिसर खाली करवा कर हुई सघन जांच
एनसीआई@अजमेर
अजमेर दरगाह और कलेक्ट्रेट को गुरुवार दोपहर बम से उड़ाने की धमकी मिली। कलेक्टर की ऑफिशियल आईडी पर आए ईमेल में लिखा था- ‘अजमेर कुडनकुलम परमाणु संयंत्र, कलेक्टर कार्यालय और दरगाह गरीब नवाज में 4 RDX IED लगाए गए हैं। पुतिन के आते ही विस्फोट हो जाएगा।’

इस पर पुलिस और इंटेलिजेंस की टीम ने मेटल डिटेक्टर व डॉग स्क्वॉड के जरिए सर्च किया। कलेक्ट्रेट के कर्मचारियों और दरगाह परिसर को खाली करवाकर चेक किया गया। इस दौरान दरगाह में जायरीनों की एंट्री बंद कर दी गई। इस मामले में एएसपी दीपक शर्मा ने बताया-कलेक्टर की ईमेल आईडी पर इन दोनों जगहों को बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी। इसके बाद दरगाह और कलेक्ट्रेट के कोने-कोने में तलाश की गई। एक-एक जगह को छान मारा। कलेक्ट्रेट में एक घंटे और दरगाह में दो घंटे तक सर्च ऑपरेशन चलाया। दोनों जगह कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है।

