April 24, 2026

News Chakra India

Never Compromise

नामी एप Guru/ Kuku FM का बड़ा खेल: 2 रुपए में ट्रायल का लालच दे, बड़ी रकम का फ्रॉड

नामी एप Guru/ Kuku FM का बड़ा खेल:  2 रुपए में ट्रायल का लालच दे, बड़ी रकम का फ्रॉड

एनसीआई@बूंदी

आजकल कई ऐसे एप आपके सामने आते रहते होंगे, जिनके द्वारा ऑनलाइन ही कई स्किल (कौशल) सिखाने का दावा किया जाता है। इनमें अंग्रेजी स्पीकिंग, वीडियो एडिटिंग सहित अन्य विभिन्न स्किल शामिल होती हैं। कहा जाता है कि इन्हें सीख कर आप काफी रुपए कमा सकते हैं। इसके लिए एप को इंस्टाल करने को कहा जाता है। मगर इनमें से कुछ एप के द्वारा लोगों को जाल में फंसा कर आर्थिक धोखाधड़ी भी की जा रही है। वह भी ऐसे कि ठगे जाने के बाद जब पीड़ित को इसका पता चलता है तो वे भौचक्के रह जाते हैं। ऐसी ही एक घटना वेब न्यूज चैनल newschakraindia.com के एडिटर इन चीफ राजीव सक्सेना के साथ भी हुई। इस मामले में नेशनल साइबर क्राइम हेल्पलाइन की भूमिका नकारात्मक ही नहीं, संदेहास्पद भी महसूस हो रही है।

घटनाक्रम के अनुसार 28 फरवरी को राजीव सक्सेना ने Guru App का ऑनलाइन विज्ञापन देखा। इसमें अन्य स्किल के अलावा ऑनलाइन मीडिया से सम्बंधित वीडियो एडिटिंग आदि भी सिखाने की बात कही गई थी। इसी के लिए उन्होंने Guru App को डाउनलोड कर लिया। उसमें 2 रुपए में 3 दिन के ट्रायल की जानकारी दी गई थी। राजीव ने Phone Pay से 2 रुपए ट्रांसफर कर दिए। इसके ठीक बाद उन्हें एक मैसेज नजर आया कि 3 दिन बाद 499 रुपए Autopay हो जाएंगे। Autopay मोड ऑन नजर आया। इस पर राजीव ने इस Autopay मोड को Pause कर दिया। इसके बाद उन्होंने उसी समय, मतलब डाउनलोड करने के दो-चार मिनट बाद ही Guru App को डिलिट भी कर दिया। इसके बावजूद आज, 4 मार्च को सुबह राजीव ने चेक किया तो पता चला कि Guru App को 499 रुपए ट्रांसफर हो चुके हैं। यहां यह भी बड़ी बात है कि इस सम्बंध में जो मैसेज आया, वह Guru App से नहीं था, Kuku FM से था। तब पता चला कि दरअसल, Guru App, Kuku FM का ही नया प्लेटफार्म है।

नेशनल साइबर क्राइम हेल्पलाइन का संदेहास्पद रवैया

यहां गौरतलब है कि राजीव सक्सेना कुछ महीने पहले भी एक साइबर ठगी में 7000 रुपए गंवा चुके थे। मगर उस समय काफी बिजी होने से इस घटना की शिकायत नहीं कर सके थे। मगर इस बार उन्होंने इस जाल में फंसा कर इस तरह ठगी करने वाले प्लेटफार्म के खिलाफ शिकायत करने की ठान ली। तुरंत नेशनल साइबर क्राइम हेल्पलाइन नम्बर 1930 पर कॉल कर शिकायत दर्ज कराई। वहां जो कर्मचारी थे, उन्होंने पूछने पर कहा कि कार्रवाई तो हो जाएगी, मगर पैसे रिफंड होना मुश्किल होगा। इनकी यह बात सरकार के उस दावे से उलट थी, जिसमें कहा जाता है कि जल्द शिकायत करने पर पैसे रिफंड होने की पूरी सम्भावना रहती है। राजीव ने पैसे ट्रांसफर होने के करीब एक घंटे बाद ही शिकायत कर दी थी।

मैसेज नहीं मिला, शिकायत नम्बर बताए बिना ही काटा कॉल

इसी के साथ उन कर्मचारी ने शिकायत दर्ज होने का मैसेज आने की बात भी कही थी। राजीव ने चेक किया तो ऐसा कोई मैसेज नहीं आया था। यह बताने पर उन कर्मचारी ने कहा कि थोड़ी देर में पहुंच जाएगा। राजीव सक्सेना ने करीब दो घंटे बाद चेक किया, तब भी नेशनल साइबर क्राइम हेल्पलाइन से कोई मैसेज नहीं मिला था। इस पर फिर राजीव ने 1930 पर फिर कॉल किया तो इस बार किसी महिलाकर्मी ने रिसीव किया। उन्हें समस्या बताई तो कुछ देर बाद कहा गया कि….’शिकायत नम्बर नोट करें।’ मगर शिकायत नम्बर नोट कराए बिना ही उन्होंने कॉल डिसकनेक्ट कर दिया। इसके बाद राजीव ने इस हेल्पलाइन नम्बर पर कई बार कॉल किया, मगर कॉल या तो सीधे ही काट दी गई या फिर रिसीव करते ही बिना कुछ बोले डिसकनेक्ट कर दिया गया। यह काफी संदेहास्पद बात है।
Note-इस सम्बंध में जैसे ही Kuku FM का पक्ष मिलेगा, उसे भी प्रकाशित किया जाएगा। हमने Kuku FM के कॉनटेक्ट नम्बर 917949107812 पर कॉल किया। वहां से मिली जानकारी के बाद कम्पनी को sopport@kukufm.com पर मेल कर दिया गया है।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.