April 30, 2026

News Chakra India

Never Compromise

प्रशांत किशोर को अपना बोरिया बिस्तर बांधना पड़ेगा: कश्मीर के बीजेपी नेता एजाज हुसैन का जवाब

कश्मीर घाटी में भारतीय जनता पार्टी के लिए पहली सीट जीतकर एजाज हुसैन सुर्खियों में आ गए हैं। भारतीय जनता पार्टी के कई कदावर नेताओं ने उन्हें जीत के लिए शुभकामनाएं दी हैं।
एनसीआई@श्रीनगर
चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने सोमवार को अपने एक बयान में कहा था कि पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के लिए दहाई का आंकड़ा भी पार कर पाना मुश्किल होगा। प्रशांत किशोर के इस बयान के बाद कई भाजपा नेताओं ने उन्हें जवाब दिया था, लेकिन एक जबाव अब काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। वह जबाव है कश्मीर में भारतीय जनता पार्टी के लिए DDC चुनाव जीतने वाले नेता एजाज हुसैन का।
एजाज हुसैन ने प्रशांत किशोर के बयान का जवाब देते हुए कहा था कि चुनावों के बाद प्रशांत किशोर को अपना बोरिया बिस्तर बांधना पड़ेगा और अगर सम्भव हुआ तो वे खुद प्रशांत किशोर को टिकट भेजेंगे। एजाज हुसैन ने खुद को भाजपा को छोटा कार्यकर्ता बताते हुए दावा किया था कि पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी 200 से ज्यादा सीटों पर चुनाव जीतेगी।कश्मीर घाटी में भारतीय जनता पार्टी के लिए पहली सीट जीतकर एजाज हुसैन सुर्खियों में आ गए हैं। भारतीय जनता पार्टी के कई कदावर नेताओं ने उन्हें जीत के लिए शुभकामनाएं दी हैं। पार्टी के दिग्गज नेता राम माधव ने कहा है कि कश्मीर में भारतीय जनता पार्टी के लिए पहली सीट जीतने के लिए भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एजाज हुसैन को शुभकामनाएं।
एजाज हुसैन भारतीय जनता पार्टी की युवा इकाई भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष होने के साथ पश्चिम बंगाल के लिए भाजयुमो के प्रभारी भी हैं। वे अच्छे वक्ता भी हैं और उनकी गिनती कश्मीर के तेज तर्रार नेताओं में होती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.