April 22, 2026

News Chakra India

Never Compromise

राजस्थान: जापानी एसी कम्पनी के गोदाम में लगी भीषण आग, 2 घंटे बाद भी लगातार फैलती जा रही, दमकलों की मशक्कत का नहीं पड़ रहा फर्क

राजस्थान: जापानी एसी कम्पनी के गोदाम में लगी भीषण आग, 2 घंटे बाद भी लगातार फैलती जा रही, दमकलों की मशक्कत का नहीं पड़ रहा फर्क

एनसीआई@बहरोड़ (अलवर)

नीमराणा में जापानी एसी कम्पनी डाईकन के गोदाम में अभी रात करीब साढ़े नौ बजे भीषण आग लग गई। सूचना मिलने पर 6 अधिक दमकलें मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने में जुट गईं। प्रशासन के आला अधिकारी भी पहुंच गए। तमाम प्रयासों के बावजूद 11:30 बजे तक की आग पर काबू नहीं पाया जा सका था। बताया जा रहा है कि अंदर गैस सिलेंडर होने से आग फैलती जा रही है।

हादसे के बाद नीमराणा, बहरोड़, सोतानाला और कोटपूतली की दमकलें मौके के लिए रवाना हुई। आग की लपटें कई किलोमीटर दूर तक दिखाई दे रही हैं। जापानी कम्पनी डाईकन एसी बनाती है।‌पूरा गोदाम धूं-धूं कर जल रहा है। आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.