April 28, 2026

News Chakra India

Never Compromise

मोदी केबिनेट का बड़ा फैसला: ग्रीन एनर्जी कॉरिडोर के दूसरे चरण को दी मंजूरी, भारत-नेपाल को जोड़ने वाली महाकाली नदी पर बनेगा पुल

मोदी केबिनेट का बड़ा फैसला: ग्रीन एनर्जी कॉरिडोर के दूसरे चरण को दी मंजूरी, भारत-नेपाल को जोड़ने वाली महाकाली नदी पर बनेगा पुल

एनसीआई@नई दिल्ली

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में आज केबिनेट की हुई बैठक में कई बड़े फैसले लिए गए। फैसलों की जानकारी देते हुए केबिनेट मंत्री अनुराग ठाकुर ने बताया कि ग्रीन एनर्जी कॉरिडोर के दूसरे चरण को मंजूरी दे दी गई है। इस पर सरकार 12 हजार करोड़ रुपए खर्च करेगी। इसमें 33% राशि केन्द्र सरकार देगी। इसके साथ ही भारत और नेपाल के बीच महाकाली नदी पर धारचूला (उत्तराखंड) में पुल बनाने का भी फैसला किया गया। इसके लिए नेपाल के साथ जल्द दी MOU साइन किया जाएगा। इससे उत्तराखंड के साथ ही नेपाल में रहने वाले लोगों को भी फायदा होगा।

राष्ट्रपति कोविंद से मिले मोदी, सुरक्षा गड़बड़ियों की जानकारी दी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद से गुरुवार को राष्ट्रपति भवन में मुलाकात की। पीएम मोदी ने राष्ट्रपति को पंजाब दौरे पर उनकी सुरक्षा में हुई गड़बड़ियों की पूरी जानकारी दी। राष्ट्रपति कोविंद ने पीएम की सुरक्षा में चूक पर चिंता जाहिर की है। वहीं, पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा ने पीएम की सुरक्षा चूक को दुर्भाग्यपूर्ण कहा है।

उन्होंने ट्वीट कर कहा, ‘प्रधानमंत्री की सुरक्षा को लेकर विवाद हो रहा है। जब भारत के सर्वोच्च कार्यकारी कार्यालय की रक्षा करने की बात आती है, तो हमें किसी भी समय आत्मसंतुष्ट नहीं होना चाहिए। हमें अतीत से सीख लेनी चाहिए।’ उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने भी सुरक्षा चूक पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से बात की है।

पीएम नरेन्द्र मोदी बुधवार को फिरोजपुर में चुनाव रैली को सम्बोधित करने जा रहे थे। रैली की जगह से करीब 8 किलोमीटर दूर एक फ्लाईओवर पर पीएम का काफिला रोकना पड़ा, जहां वह करीब 20 मिनट तक खड़े रहे। जहां पीएम रुके, वो जगह पाकिस्तान सीमा से कुछ किमी की दूरी पर ही स्थित है।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.