April 20, 2026

News Chakra India

Never Compromise

खाटूश्यामजी में 500 मीटर के दायरे में कर्फ्यू, जयपुर के बाद अब 8 जिलों में हालात बेकाबू

खाटूश्यामजी में 500 मीटर के दायरे में कर्फ्यू, जयपुर के बाद अब 8 जिलों में हालात बेकाबू

एनसीआई@जयपुर

राजस्थान में टेस्टिंग बढ़ने के साथ ही कोरोना के केसों में उछाल आया है। राज्य में पिछले 9 दिन में टेस्टिंग डबल कर दी गई तो संक्रमण दर 9 गुना बढ़ गई। नए साल की शुरुआत से रविवार 9 जनवरी तक 19,950 मरीज मिल चुके हैं, जबकि 8 मरीजों की जान जा चुकी है। 1 जनवरी को 301 केस मिले थे।

राजस्थान में 1 जनवरी तक रोजाना औसतन 30 से 31 हजार की संख्या में टेस्ट किए जा रहे थे, जो अब बढ़कर 62 हजार से ज्यादा होने लगे हैं। इसके कारण पिछले एक सप्ताह की औसत टेस्ट पॉजिटिविटी रेट 5 फीसदी पर पहुंच गई है, जो प्रदेश में कम्युनिटी स्प्रेड को इंडिकेट करती है। जिलेवार स्थिति देखें तो अजमेर, भरतपुर, बीकानेर, चित्तौड़गढ़, दौसा, जयपुर, जोधपुर, कोटा और उदयपुर में हालात बेकाबू होते जा रहे हैं। इन जिलों में संक्रमण की दर 9 फीसदी से भी ज्यादा पहुंच गई है। इसे देखते हुए राज्य सरकार ने कोरोना को कंट्रोल करने के लिए नई गाइडलाइन जारी की है।

सिर्फ जनरल स्टोर और सब्जी की दुकान रहेंगी खुली

खाटूश्यामजी में आज 51 नए कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। प्रशासन ने 500 मीटर एरिया में जीरो मोबिलिटी कर्फ्यू घोषित किया है। आने-जाने में प्रतिबंध रहेगा। दैनिक आवश्यकता से सम्बंधित जनरल स्टोर सब्जी की दुकानें खुली रहेंगी। एसडीएम राजेश कुमार मीणा ने बताया कि राजू की चैन से सवामणी होटल की गली, कबूतर चौक और श्याम के निकास तक के जीरो मोबिलिटी क्षेत्र घोषित किया गया है।

जयपुर में संक्रमण दर 18 फीसदी पर पहुंची

जयपुर में संक्रमण की दर 9 जनवरी को 18 फीसदी से ज्यादा दर्ज की गई है। रोजाना औसतन 12 से 13 हजार टेस्ट हो रहे हैं। राजस्थान में रविवार को टेस्ट पॉजिटिविटी रेट 9 फीसदी थी। हालांकि दूसरे जिलों में टेस्टिंग अब भी बहुत कम हो रही है। जोधपुर दूसरा सबसे ज्यादा केस वाला शहर है, लेकिन यहां औसतन टेस्टिंग साढ़े तीन हजार से 4 हजार के बीच हो रही है।

सप्ताहभर में तीसरी गाइड लाइन

राज्य में कोरोना के केस अब बेकाबू हो गए है, जिसे कंट्रोल करना मुश्किल हो गया है। इसका अंदाजा इसी बात ये लगाया जा सकता है कि सरकार को एक सप्ताह में 3 बार गाइड लाइन जारी करनी पड़ी है। वहीं जब सरकार ने 29 दिसम्बर से पहले ओपन मीटिंग की थी, तब विशेषज्ञों ने 31 दिसम्बर से ही नाइट कर्फ्यू और वीकेंड कर्फ्यू लगाने का सुझाव दिया था। तब सरकार ने इन सुझावों के उलट 31 दिसम्बर न्यू ईयर सेलिब्रेशन के लिए रात में जारी नाइट कर्फ्यू (रात 11 से सुबह 5 बजे तक) में 2 घंटे की छूट दे दी थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.