राजस्थान: युवक ने WhatsApp पर लगाया ‘पाकिस्तान जिन्दाबाद’ का स्टेटस, पुलिस ने लिया एक्शन
एनसीआई@जोधपुर
राजस्थान के जोधपुर में एक बार फिर से पाकिस्तान प्रेम सामने आया है। जिले की ओसियां तहसील के युवक संजू खान के द्वारा अपने वॉट्सएप एकाउंट पर पाकिस्तान जिंदाबाद का स्टेटस लगाने के बाद शहर का माहौल गर्मा गया। लोगों ने मामले की शिकायत पुलिस से की। इसके बाद पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। ओसियां पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
फिलहाल ओसियां थाना पुलिस आरोपी संजू खान से पूछताछ कर रही है। थाना अधिकारी सुरेश चौधरी ने बताया कि शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की। उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
मामले के बाद उग्र प्रदर्शन शुरू
ओसियां के बजरंग दल से जुड़े लोगों ने एसडीएम को इस मामले में ज्ञापन दिया। इसके साथ ही उन्होंने मांग की है कि यदि कठोर कार्रवाई नहीं की गई तो ओसियां में उग्र प्रदर्शन किया जाएगा। साथ ही सड़कें जाम करने की भी चेतावनी दी है। पश्चिमी राजस्थान में ऐसे कई मामले सामने आ चुके हैं, जिसमें पाकिस्तान की ओर से खूफिया सूचनाएं प्राप्त करने के लिए लोगों को हनी ट्रेप में फंसाया जाता है। इसमें कई सेना के जवान भी फंस चुके हैं। ऐसे में पाकिस्तान के प्रति इस प्रकार के युवकों का प्रेम कहीं ना कहीं देश के लिए एक बड़े खतरे की घंटी से कम नहीं है।
