April 22, 2026

News Chakra India

Never Compromise

बूंदी में शुरू हुई सम्भाग स्तरीय बेडमिंटन प्रतियोगिता, पहली बार हो रहा है यह आयोजन

बूंदी में शुरू हुई सम्भाग स्तरीय बेडमिंटन प्रतियोगिता, पहली बार हो रहा है यह आयोजन

एनसीआई@बूंदी

जिला बेडमिंटन संघ के तत्वावधान में गुरुवार से स्वर्गीय पंडित सोमनाथ शर्मा स्मृति महिला-पुरुष सम्भागीय एकल बेडमिंटन प्रतियोगिता 2023 का शुभारम्भ हुआ। डिस्ट्रिक्ट क्लब में आयोजित इसके उद्घाटन समारोह में जिला कलक्टर डॉ. रविंद्र गोस्वामी मुख्य अतिथि थे। अध्यक्षता जिला पुलिस अधीक्षक जय यादव ने की। विशेष अतिथि आयुक्त नगर परिषद बूंदी महावीर सिंह सिसोदिया थे। पंडित सोमनाथ शर्मा के पुत्र पंडित विश्वनाथ शर्मा बतौर प्रायोजक मंचासीन रहे।

मुख्य अतिथि जिला कलक्टर डॉ.गोस्वामी ने समारोह को सम्बोधित करते हुए बेडमिंटन को अपना पसंदीदा खेल बताया। उन्होंने कहा कि मैंने तो आते ही (कार्यक्रम स्थल पर) संघ के अध्यक्ष अजय नुवाल जी से कहा, आओ गेम खेलें। साथ ही कहा कि जिला बेडमिंटन संघ ने नायाब बीडब्ल्यूएफ अप्रूड सिंथेटिक मैटी कोर्ट उपलब्ध कराया है। इस पर खिलाड़ी अनुशासन से खेलें और कोर्ट के लिए बनाए गए नियमों का सख्ती से पालन कर कोर्ट को संरक्षित करें। इसी के साथ उन्होंने प्रतियोगिता शुभारम्भ की घोषणा की।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे जिला पुलिस अधीक्षक जय यादव ने कहा कि खिलाड़ी खेल को खेल की भावना से खेलें। हार जीत को दिमाग में नहीं रखें। जो हारे वह निरंतर अभ्यास करें और आगे जीतने का विश्वास पैदा करें। बेडमिंटन संघ के आयोजन एव कार्यों की प्रसंशा करते हुए उन्होंने बेडमिंटन खेल को श्रेष्ठ खेल बताया। प्रतियोगिता के संयोजक अशोक जैन ने स्वागत भाषण दिया।

जिला बेडमिंटन संघ के अध्यक्ष एडवोकेट अजय नुवाल ने इस सम्भाग स्तरीय प्रतियोगिता की प्रथम शुरुआत बूंदी से बताते हुए इस मैटी कोर्ट में प्रथम उद्घाटन का श्रेय खेल से जुड़े हुए जिला कलक्टर गोस्वामी व जिला पुलिस अधीक्षक यादव को देते हुए कहा कि यह इतिहास बन गया है।

अतिथियों का स्वागत संघ के अध्यक्ष अजय नुवाल, प्रतियोगिता के प्रायोजक पंडित विश्वनाथ शर्मा, संयोजक अशोक जैन, सचिव गुरुदत्त शर्मा, उपाध्यक्ष ध्रुव व्यास, कोषाध्यक्ष सुमित पारीक, मैच रेफरी मनीष पारीक, सहसचिव हरगोविंद धाबाई, अंजार अहमद, मुकेश दाधीच, अमित शर्मा, शुभम जैन, मनीष मूंदड़ा, संदीप अग्रवाल निशांत नुवाल ने माल्यार्पण एवं साफा पहनाकर किया।

इस अवसर पर श्री चारभुजानाथ विकास समिति के अध्यक्ष पुरुषोत्तम पारीक, मुकेश दाधीच, अशोक तलवास, लोक अभियोजक योगेश यादव, रूपेश शर्मा, क्लब के वरिष्ठ सदस्य त्रिलोक जैन, आईपी भाटिया , डॉ. टाक, हनुमान फलोड़, एडवोकेट शिफाउलहक आदि गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.