एनसीआई@बूंदी
जिला बेडमिंटन संघ के तत्वावधान में आयोजित की गई पंडित सोमनाथ स्मृति सम्भागीय एकल बेडमिंटन प्रतियोगिता महिला-पुरुष वर्ग 2023 के फाइनल मुकाबले में पुरुष वर्ग में गुरुसेवक सिंह ने लक्ष्य सिंह को 2-0 हराकर, वहीं महिला वर्ग में पलक चौधरी ने मनस्वी दाधीच को 2-0 से शिकस्त देकर खिताब जीता। 
समापन समारोह के मुख्य अतिथि विधायक अशोक डोगरा थे। अध्यक्षता जिला प्रमुख चंद्रावती कंवर ने की। विशिष्ट अतिथि नगर परिषद की सभापति मधु नुवाल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आईजी कार्यालय कोटा राजेश यादव, मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी तेज कंवर व पंडित सोमनाथ शर्मा के परिवारजन पंडित विश्वनाथ शर्मा मंचासीन रहे।

मुख्य अतिथि विधायक डोगरा ने जिला बेडमिंटन संघ के द्वारा आयोजित इस प्रथम सम्भागीय प्रतियोगिता को ऐतिहासिक पहल बताते हुए बेडमिंटन खिलाड़ियों के लिए बनाए गए सिंथेटिक मैटी के कोर्ट के लिए बैडमिंटन संघ की सराहना की। उन्होंने कहा कि शीघ्र ही बेडमिंटन खिलाड़ियों को 4 सिंथेटिक कोर्ट खेल संकुल में भी उपलब्ध हो जाएंगे। ये सिंथेटिक कोर्ट लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला द्वारा उपलब्ध कराए गए कोष से मिलेंगे। साथ ही अंतरराष्ट्रीय स्तर के ट्रेक और स्विमिंग पूल भी उपलब्ध होंगे। ये बूंदी के खिलाड़ियों को गोल्ड मेडल तक पहुंचने में मददगार होंगे। डोगरा ने विजेता और उपविजेता खिलाड़ियों को बधाई भी दी।

अध्यक्षीय भाषण में जिला प्रमुख चंद्रावती कंवर ने जिला बेडमिंटन संघ के आयोजन एवं खिलाड़ियों के प्रति समर्पण की प्रशंसा करते हुए बेडमिंटन को उनका भी पसंदीदा खेल बताया। विशिष्ट अतिथि एएसपी यादव व मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी तेज कंवर ने भी सम्बोधित किया।

प्रारम्भ में प्रतियोगिता संयोजक संयोजक अशोक जैन ने स्वागत भाषण दिया। संघ के अध्यक्ष एडवोकेट अजय नुवाल ने विधायक डोगरा को आधुनिक सिंथेटिक बेडमिंटन हॉल के लिए राशि उपलब्ध करवाने एवं खेल संकुल में 4 बेडमिंटन कोर्ट बनवाने की मांग को पूरा करने के लिए, सभापति मधु नुवाल का हॉल के आधुनिकीकरण के लिए शेष राशि उपलब्ध करवाने के लिए आभार जताते हुए आगामी प्रतियोगिता रमेश नुवाल स्मृति में करवाने की सभापति से स्वीकृति मांगी। पंडित विश्वनाथ ने श्रेष्ठ आयोजन के लिए जिला बेडमिंटन संघ का आभार जताया।प्रतियोगिता में सबसे कम उम्र के खिलाड़ी रहे भानु प्रताप सिंह को एवं वरिष्ठ खिलाड़ी नरेन्द्र मोदी को सम्मानित किया। विजेता एवं उपविजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया गया।

जिला बेडमिंटन संघ के अध्यक्ष एडवोकेट अजय नुवाल, कार्यक्रम संयोजक अशोक जैन, पंडित विश्वनाथ शर्मा, उपाध्यक्ष ध्रुव व्यास, सचिव गुरुदत्त शर्मा, सहसचिव हरगोविंद धाबाई, मैच रेफरी मनीष पारीक, कार्यकारिणी सदस्य अंजार अहमद, मुकेश दाधीच, जगदीश सिंह हाड़ा, कृष्ण गोविंद शर्मा व जाकिर भाई ने प्रारम्भ में अतिथियों का साफा पहना कर वह माल्यार्पण कर स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन जगदीश सिंह हाड़ा ने किया।
