April 25, 2026

News Chakra India

Never Compromise

कोटा में ‘गूंजे तुम मुझे खून दो, मैं तुम्हें आजादी दूंगा’ और ‘सुभाष चंद्र बोस जिंदाबाद’ के नारे

कोटा में ‘गूंजे तुम मुझे खून दो, मैं तुम्हें आजादी दूंगा’ और ‘सुभाष चंद्र बोस जिंदाबाद’ के नारे

एनसीआई@कोटा

अखिल भारतीय कायस्थ महासभा राजस्थान की ओर से आज सोमवार को प्रदेश भर में देश की आजादी के महानायक नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जन्म जयंती पूर्ण हर्षोल्लास और श्रद्धा से मनाई गई। तकरीबन सभी जिलों में इस अवसर पर महासभा की शाखाओं की ओर से आयोजित कर नेता जी को श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए। महासभा के प्रदेश अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय मीडिया संयोजक कुलदीप माथुर ने यह जानकारी दी।

माथुर ने बताया कि इस अवसर पर कोटा में सुभाष सर्किल पर स्थित नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर पुष्पमाला चढ़ाकर व ‘तुम मुझे खून दो, मैं तुम्हें आजादी दूंगा, नेताजी सुभाष चंद्र बोस अमर रहे जैसे नारों के साथ जयंती धूमधाम से मनाई। प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप माथुर ने इस अवसर पर नेताजी सुभाष चंद्र बोस के द्वारा देश को अंग्रेजों के पंजे से छुड़ाने के लिए किए गए प्रयासों व उनके मार्ग में आई रुकावटों की भी जानकारी दी। इस पर उन्होंने विस्तृत प्रकाश डाला।

महासभा के युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश महामंत्री मयूर सक्सेना ने बताया कि कार्यक्रम में हिरदेश सक्सेना, विनोद सक्सेना, युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष ऋषभ माथुर, जिला महामंत्री कमल कुलश्रेष्ठ,  रविन्द्र श्रीवास्तव, सुरेंद्र सक्सेना, अक्षिता सक्सेना, पार्थ माथुर, सुधीर सक्सेना आदि चित्रांश बंधु मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.