अखिल भारतीय कायस्थ महासभा बूंदी ने ऐसे मनाई नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती
एनसीआई@बूंदी
नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती के उपलक्ष्य में आज सोमवार सुबह अखिल भारतीय कायस्थ महासभा बूंदी की ओर से सीनियर सेकंडरी स्कूल के मैदान में स्थित नेताजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए।
इस अवसर पर बूंदी अध्यक्ष अरुण सक्सेना, युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष नीलेश भटनागर के अलावा अन्य पदाधिकारियों में महेश सक्सेना, अशोक सक्सेना, दिलीप माथुर, श्रीमती नीलम माथुर, सत्य प्रकाश माथुर, हर्षवर्धन भटनागर, राजनारायण माथुर आदि मौजूद रहे। सभी ने इस अवसर पर नेताजी अमर रहे के नारे लगाए। साथ ही अपने वक्तव्य में उनके महान व्यक्तित्व व कृतित्व पर प्रकाश डाला।
