बीबीसी डॉक्यूमेंट्री पर कांग्रेस को लगा बहुत बड़ा झटका
एनसीआई@नई दिल्ली
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और गुजरात दंगों को लेकर आई बीबीसी की डॉक्यूमेंट्री पर मचे सियासी घमासान के बीच कांग्रेस को दक्षिण भारत के केरल में बड़ा झटका लगा है। पूर्व केन्द्रीय मंत्री एके एंटनी के बेटे अनिल के एंटनी ने कांग्रेस पार्टी में सभी पदों से इस्तीफा देने का ऐलान कर दिया है।
उल्लेखनीय है कि अनिल के एंटनी ने इस डॉक्यूमेंट्री के मुद्दे पर एक ट्वीट किया था। इसके बाद वह अपनी पार्टी कांग्रेस में ही घिर गए थे। उनकी आलोचना की जा रही थी। साथ ही यह ट्वीट डिलीट करने का दबाव भी डाला जा रहा था। इसके बाद अनिल एंटनी ने यह कदम उठाया। उन्होंने अपने इस्तीफे का ऐलान ट्वीट कर के किया। उन्होंने इसमें कांग्रेस में सभी पदों से इस्तीफा देने जैसा कदम उठाने की वजह भी बताई है।
I have resigned from my roles in @incindia @INCKerala.Intolerant calls to retract a tweet,by those fighting for free speech.I refused. @facebook wall of hate/abuses by ones supporting a trek to promote love! Hypocrisy thy name is! Life goes on. Redacted resignation letter below. pic.twitter.com/0i8QpNIoXW
— Anil K Antony (Modiyude Kudumbam) (@anilkantony) January 25, 2023
अनिल एंटनी ने अपने इस दूसरे ट्वीट में कहा है कि मुझ पर एक ट्वीट को डिलीट करने के लिए बहुत अधिक दबाव बनाया जा रहा था। ऐसा वे लोग कर रहे थे जो फ्रीडम ऑफ स्पीच के लिए खड़े होने की बात करते हैं। उन्होंने आगे कहा कि मैंने ट्वीट डिलीट करने से मना कर दिया। अनिल ने इस्तीफे का पत्र भी ट्वीट किया है।
समर्थन के लिए शशि थरूर का किया धन्यवाद
अपने इस्तीफे में अनिल एंटनी ने शशि थरूर के समर्थन के लिए धन्यवाद किया है और साथ ही कांग्रेस पार्टी को भी घेरा है। उन्होंने फेसबुक पर उनके लिए अपशब्द कहे जाने का भी जिक्र अपने ट्वीट में किया है। गौरतलब है कि अनिल के एंटनी ने कांग्रेस पार्टी में सभी पदों से इस्तीफे का ऐलान करने से एक दिन पहले बीबीसी की विवादित डॉक्यूमेंट्री को लेकर एक ट्वीट किया था। इसके बाद वे अपनी ही पार्टी में घिर गए थे।
पार्टी के रुख से हटकर यह किया था ट्वीट
https://twitter.com/anilkantony/status/1617784830552608769?t=5qqo5lH2dprSCufT08C-EQ&s=19
गौरतलब है कि केरल कांग्रेस की अलग-अलग शाखाओं ने बीबीसी की डॉक्यूमेंट्री दिखाने का ऐलान किया था। अनिल के एंटनी ने पार्टी लाइन से अलग जाकर एक ट्वीट कर दिया, जिसे लेकर केरल कांग्रेस में ही घमासान मच गया था। अनिल ने ट्वीट कर कहा था कि बीबीसी एक सरकार प्रायोजित चैनल है और उसका इतिहास भारत को लेकर पूर्वाग्रह का रहा है। बीबीसी और ब्रिटेन के पूर्व विदेश मंत्री जैक स्ट्रॉ के विचारों को भारतीय संस्थानों के विचार से अधिक महत्व देना खतरनाक चलन है।
अनिल एंटनी ने ये भी कहा था कि जैक स्ट्रॉ ने ही इराक युद्ध की योजना बनाई थी और अमेरिकी नेतृत्व वाले गठबंधन ने इराक पर हमला बोल दिया था। बीजेपी के साथ तमाम मतभेद हैं, लेकिन इसके बावजूद इससे देश की सम्प्रभुता प्रभावित होगी।
अनिल एंटनी के इस ट्वीट के बाद कांग्रेस में हड़कम्प मच गया था। पीएम मोदी को घेरने में जुटी कांग्रेस के नेता अनिल पर ये ट्वीट डिलीट करने के लिए दबाव बना रहे थे। सामने आया ही कि इस मुद्दे पर फेसबुक पर उनके बारे में कुछ लोगों ने अपशब्द भी कहे।
गुजरात दंगों पर यह कहा
गुजरात दंगों के बारे में बोलते हुए अनिल ने कहा,”गुजरात दंगे आज से 20 साल पहले हुए थे। तब मैं बच्चा था और मुझे नहीं पता कि क्या हुआ था, लेकिन यकीनी तौर पर कह सकता हूं कि वो देश के इतिहास के सबसे काले दिनों में से एक था। ”
अनिल ने आगे कहा, “हमारे पास सुप्रीम कोर्ट है, हमारे संस्थान हैं और आखिरकार, मैं अपने विवेक से बोल रहा था, मैंने पिछले तीन-चार दिनों में एक नैरेटिव देखा और मुझे लगता है कि चाहे हमारे आंतरिक मतभेद हों, हमें विदेशी संस्थाओं के ज़रिए उनका शोषण नहीं होने देना चाहिए। हमें (सियासी पार्टियों) को चाहिए कि बाहरी एजेंसियों को इस देश में विभाजन नहीं पैदा करने देना चाहिए। मुझे लगा कि हम उस पथ की तरफ जा रहे हैं और इसलिए मैंने वह ट्वीट किया था।
