April 22, 2026

News Chakra India

Never Compromise

बजट के बाद गहलोत सरकार ने विद्यायकों को बांटे ‘सरप्राइज’ बैग, विधायकों की लगी लम्बी कतारें

बजट के बाद गहलोत सरकार ने विद्यायकों को बांटे ‘सरप्राइज’ बैग, विधायकों की लगी लम्बी कतारें

एनसीआई@जयपुर

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अपने कार्यकाल के आखिरी बजट को आज शुक्रवार को विधानसभा में पेश किया। बजट में गहलोत सरकार ने सिर्फ आम आदमी ही नहीं, बल्कि विधायकों को भी सौगात दी है।

दरअसल, मुख्यमंत्री गहलोत के बजट भाषण के बाद सभी विधायकों को बैग बांटे गए। इन बैग को लेने के लिए विधायकों की लम्बी कतारें देखी गईं। बैग में हर साल की तरह विधायकों के लिए कोई ना कोई सरप्राइज गिफ्ट होता है।

Related News:-
Rajasthan Budget 2023 : सीएम गहलोत ने की बजट में बड़ी घोषणाएं

पिछले बजट में गहलोत सरकार ने विधायकों को एपल फोन दिया था। इस बार विधायकों को टेबलेट दिया गया है। टेब लेने के लिए विधायक टूट पड़े। सभी यानी 200 विधायकों की लिस्ट सौंपी गई थी। विधायकों से साइन करवा कर उन्हें टेब दिए गए। चुनावी साल का बजट है, लिहाजा विधायकों को टेब बांटे गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.