April 22, 2026

News Chakra India

Never Compromise

मार्च में इन 8 दिन बंद रहेंगे बैंक, समय पर निपटाएं काम

मार्च में इन 8 दिन बंद रहेंगे बैंक, समय पर निपटाएं काम

एनसीआई@जयपुर

मार्च का महीना आते ही सबको होली की याद आने लगती है, वहीं इस महीने में बैंक में काम करने वालों की शामत आ जाती है। ऐसा इसलिए क्योंकि बैंक में यह महीना क्लोजिंग का  रहता है। उस पर इस बार तो होली जल्द होने के कारण बैंकों में काम का प्रेशर दुगना हो गया है।

अगर मार्च महीने के कलेंडर को समझेंगे तो इस बार मार्च महीने में बैंकों की 8 छुट्टियां हैं। राजस्थान की बात करे तो बैंकों में  पूरे मार्च में 4 रविवार के कारण  5, 12, 19 और 26 मार्च को छुट्टी होगी। इसी तरह से पूरे महीने में 2 शनिवार 11 और 25 मार्च को भी बैंक बंद रहेंगे। वहीं 7 मार्च को धुलंडी और 30 मार्च को रामनवमी  का अवकाश रहेगा। ऐसे में इस बार कुल मिलाकर 8 छुट्टियां मार्च क्लोजिंग के मंथ पर भारी पड़ने वाली हैं।

उल्लेखनीय है कि भारत में सभी राष्ट्रीय और क्षेत्रीय बैंकों को मिलाकर 5300 से ज्यादा शाखाएं हैं, ये राजस्थान में हैं।  बैंकों में मार्च के महीने में काम काफी होता है। अपभोक्ता अपने खातों और लोन का बैंक में आकर सेटलमेंट करते हैं। इसके साथ ही बैलेंसशीट भी तैयार करवाई जाती है। लेकिन इस बार  होली सहित मार्च के महीने में 8 छुट्टियां आ रही है, ऐसे में क्लोजिंग के दौरान बैंक कार्मिकों के साथ व्यापारियों, चार्टड अकाउटेंट और अकाउंट के क्षेत्र में जुड़े कार्मचारियों का काम काफी बढ़ जाएगा।‌ राज्य की छुट्टियां भारतीय रिजर्व बैंक (RBI)  के जरिए अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर भी जारी की जाती है, जिससे लोग वक्त रहते अपने जरूरी कामों को को समय पर निपटा लें।

गौरतलब है कि वित्तीय वर्ष 2022 और 23 का समापन मार्च महीने के साथ होगा, हमेशा की तरह 31 मार्च को बैंकों के साथ व्यापारियों के खातों की भी क्लोजिंग होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.