April 27, 2026

News Chakra India

Never Compromise

राजस्थान में कमजोर पड़ा बिपरजॉय, फिर भी होगी झमाझम बारिश, जानें मौसम विभाग का नया अलर्ट

राजस्थान में कमजोर पड़ा बिपरजॉय, फिर भी होगी झमाझम बारिश, जानें मौसम विभाग का नया अलर्ट

राजस्थान में बिपरजॉय तूफान अब कमजोर पड़ गया है, फिर भी झमाझम बारिश होगी । मौसम विभाग ने तीन दिन बाद राजस्थान में कई स्थानों के लिए यलो अलर्ट जारी किया है।

एनसीआई@जयपुर

राजस्थान में बिपरजॉय तूफान अब कमजोर पड़ गया है। मानसून से ठीक पहले बिपरजॉय से राजस्थान के कई जिलों में अच्छी बारिश हुई। भारी बारिश से बांध लबालब हो गए। अब जल्द ही मानसून भी गुड न्यूज देने वाला है। प्रदेश में एक बार फिर बारिश का दौर शुरू होने वाला है। मौसम विभाग के अनुसार मानसून अपनी गति से आगे बढ़ रहा है और जून के अंत तक इसके राजस्थान में प्रवेश करने की सम्भावना है।

इससे पहले 4 दिन बाद 25 जून से राजस्थान में बरसात का दौर दोबारा शुरू होगा। पूर्वी राजस्थान के जिलों में इसका ज्यादा असर रहेगा। मौसम विभाग का कहना है कि आगामी दो-तीन दिन में मानसून के सक्रिय होने तथा पूर्वी भारत के शेष राज्यों बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़ व आसपास के यूपी के कुछ भागों में मानसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल हैं।

पूर्वी राजस्थान के कुछ भागों में 25 जून से मानसून पूर्व की बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी होने की सम्भावना है। वहीं पश्चिमी राजस्थान में आगामी चार-पांच दिन अधिकांश स्थानों पर मौसम मुख्यतया शुष्क रहने तथा केवल उत्तरी भागों में छुटपुट हल्की बारिश होने की सम्भावना है। पश्चिमी राजस्थान में 27-28 जून से बारिश की गतिविधियों में कुछ स्थानों पर बढ़ोतरी होने की सम्भावना है।

चक्रवाती तूफान बिपरजॉय ने धौलपुर जिले में मंगलवार को जमकर पानी बरसाया। जिले में कुल 20 इंच से अधिक वर्षा रेकॉर्ड की गई। सर्वाधिक 182 मिमी वर्षा धौलपुर में हुई। बारिश के कारण शहर के हाल बेहाल हो गए। शहर के अधिकतर स्थानों में जलभराव हो गया। बिपरजॉय तूफान के असर से झमाझम बारिश से करौली जिले का सबसे बड़ा पांचना बांध भी खिलखिला उठा। मानसून की दस्तक से पहले हुई बारिश से एक ही दिन में करौली के पांचना बांध में 30 सेन्टीमीटर तक पानी की आवक हो गई।

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रदेश में बिपरजॉय चक्रवात से प्रभावित क्षेत्रों का दूसरे दिन बुधवार को भी हवाई सर्वे किया और पाली और जालोर जिले में प्रभावित लोगों से मुलाकात भी की। गहलोत ने तूफान से प्रभावित क्षेत्रों के अपने हवाई सर्वे के दूसरे दिन पाली जिले में प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया और उन्होंने पाली सर्किट हाउस में सभी से आत्मीयता से बात कर उनकी समस्याएं सुनीं और अधिकारियों को त्वरित राहत पहुंचाने एवं सर्वे कराकर नियमानुसार मुआवजा दिलाने के निर्देश दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.