लाल बहादुर शास्त्री शिक्षण संस्थान कोटा के अध्यक्ष कुलदीप माथुर स्वतंत्रता दिवस समारोह में सम्मानित
एनसीआई@कोटा
राजस्थान सरकार एवं जिला प्रशासन कोटा की ओर से स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर महाराव उम्मेद सिंह स्टेडियम, नयापुरा में आयोजित समारोह में लाल बहादुर शास्त्री शिक्षा समिति को भी सम्मानित किया गया। यह सम्मान समिति के अध्यक्ष कुलदीप माथुर ने ग्रहण किया। माथुर अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष भी हैं।
उल्लेखनीय है कि लाल बहादुर शास्त्री शिक्षा समिति को यह सम्मान बच्चों के शैक्षणिक उत्थान व दिव्यांग कल्याणार्थ उत्कृष्ट-अनुकरणीय कार्य एवं समाज सेवा के श्रेत्र में सराहनीय कार्य करने पर दिया गया। समिति के अध्यक्ष कुलदीप माथुर को इसके लिए राजस्थान सरकार के केबिनेट मंत्री शांति धारीवाल की मौजूदगी में सम्भागीय आयुक्त डॉ. प्रतिभा सिंह एवं जिला कलक्टर ओपी बुनकर ने प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। इस उपलब्धि से लाल बहादुर शास्त्री शिक्षण संस्थान के साथ कायस्थ समाज में भी खुशी की लहर है।
