July 13, 2026

News Chakra India

Never Compromise

सेवानिवृत्ति गौरव समारोह कोटा के लिए आयोजित बैठक में लिए अहम निर्णय, पेंशनर्स को‌ बांटे जा रहे हैं आमंत्रण पत्र, बसों की होगी व्यवस्था

सेवानिवृत्ति गौरव समारोह कोटा के लिए आयोजित बैठक में लिए अहम निर्णय, पेंशनर्स को‌ बांटे जा रहे हैं आमंत्रण पत्र, बसों की होगी व्यवस्था

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ होंगे मुख्य अतिथि, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला व संसदीय कार्य, कोयला एवं खान मंत्री भी रहेंगे शामिल

एनसीआई@बूंदी

कोटा में 5 सितम्बर, मंगलवार की सुबह आयोजित होने जा रहे सेवानिवृत्ति गौरव समारोह के सम्बन्ध में पेंशनर भवन, न्यू कॉलोनी में राजस्थान पेंशनर समाज के क्षेत्रीय प्रभारियों की बैठक आयोजित हुई। इसमें समारोह के सम्बन्ध में विचार विमर्श कर निर्णय लिए गए।

अमृत काल सेवा अभिनंदन समारोह समिति, कोटा-बूंदी की ओर से आयोजित किए जाने वाले इस कार्यक्रम में उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ मुख्य अतिथि होंगे। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला व संसदीय कार्य, कोयला एवं खान मंत्री प्रहलाद जोशी भी इसमें मौजूद रहेंगे।

रामेश्वर मीणा, जिला महामंत्री
रामेश्वर मीणा, जिला महामंत्री

राजस्थान पेंशनर समाज के बूंदी जिला महामंत्री रामेश्वर मीणा ने बताया कि बैठक में आयोजन के आमंत्रण पत्र प्राप्त हुए। इन आमंत्रण पत्रों को प्रभारियों के द्वारा वितरण किए जाने की योजना बनाई गई। साथ ही आयोजन के लिए विभिन्न स्थानों पर बसों की व्यवस्था करने का निर्णय भी लिया गया। इनमें बीबनवा रोड पायलट स्कूल के पास‌ व न्यू कॉलोनी में सामुदायिक भवन शिव मंदिर के पीछे एक-एक बस खड़ी रहेगी। इन बसों में देवपुरा, न्यू कॉलोनी व छत्रपुरा के पेंशनर्स जा सकेंगे। इसी क्रम में विकास नगर, गुरु नानक कॉलोनी के बालिका सीनियर सेकंडरी स्कूल के सामने एक बस खड़ी रखी जाएगी। इसमें विकास नगर, बाईपास गुरु नानक कॉलोनी व निकटतम क्षेत्र के पेंशनर कोटा जा सकेंगे। इसी प्रकार एक बस बालचंद पाड़ा नवल सागर पार्क के पास खड़ी रहेगी। इसमें बालचंद पाड़ा, नाहर का चौहट व भैरू दरवाजा क्षेत्र के पेंशनर जा सकेंगे। रजत गृह कॉलोनी के गेट नम्बर 2 के पास भी एक बस खड़ी रखी जाएगी। इसमें रजत गृह, नवजीवन संघ व इंदिरा कॉलोनी के पेंशनर्स कोटा जा सकेंगे। इन सभी बसों में सुबह 8 बजे तक पहुंचना होगा। इसके बाद बसें कोटा के लिए रवाना हो जाएंगी।‌ देरी से आने वाले पेंशनर्स इन बसों की सेवा से चूक जाएंगे।

बैठक में राजस्थान पेंशनर समाज के बूंदी जिला अध्यक्ष चतुर्भुज महावर, जिला महामंत्री रामेश्वर मीणा के अलावा बृज सुंदर शर्मा, श्याम बिहारी शर्मा, बुद्धि प्रकाश पुंडीर, ओम प्रकाश वर्मा, रामदेव मेघवंशी, चंद्र मोहन मेवाड़ा, महेंद्र सनाढ्य, घनश्याम दुबे, रामस्वरूप मालव आदि मौजूद रहे। अध्यक्ष महावर और महामंत्री मीणा ने कोटा में आयोजित हो रहे इस सेवानिवृत्ति गौरव समारोह में आधिकारिक पेंशनर से चलने की अपील की है।

ऐसा ही एक आमंत्रण पत्र माटूंदा रोड स्थित रामकृष्ण कॉलोनी निवासी श्रीमती शशि कला सक्सेना को भी मिला है। पेंशनर्स को बांटे जा रहे इन आमंत्रण पत्रों में कहा गया है कि सेवानिवृत्ति पूर्व आपकी सेवाओं ने राष्ट्र तथा प्रदेश को गौरवान्वित किया है। आजादी की इस अमृत काल की बेला में आवश्यक है कि हम आपके अनुभव और ज्ञान से प्रेरणा प्राप्त कर आपके प्रति कृतज्ञता व्यक्त करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.