July 13, 2026

News Chakra India

Never Compromise

राजस्थान: रिटायर्ड एएसपी की बहू को नशीला पदार्थ खिलाया, फिर लाखों के गहने लेकर भाग गए नौकर, बाहर से बुलाए साथियों के साथ वारदात को दिया अंजाम, सभी आठों आरोपी गिरफ्तार

राजस्थान: रिटायर्ड एएसपी की बहू को नशीला पदार्थ खिलाया, फिर लाखों के गहने लेकर भाग गए नौकर, बाहर से बुलाए साथियों के साथ वारदात को दिया अंजाम, सभी आठों आरोपी गिरफ्तार

एनसीआई@जोधपुर

शहर के बीजेएस क्षेत्र के निवासी रिटायर्ड एएसपी के घर को आज शुक्रवार दोपहर उनके दो नौकरों ने अपने साथियों के साथ मिलकर लूट लिया। इसके लिए आरोपियों ने पहले रिटायर्ड एएसपी की घर में मौजूद बहू को नशीला पदार्थ खिलाकर बेहोश किया। इसके बाद अपने साथियों के साथ मिलकर सोने-चांदी के गहने लेकर भाग गए। पुलिस को इस वारदात की जानकारी समय पर मिल गई, इससे उनका तुरंत पीछा किया। सभी आठों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

रिटायर्ड एएसपी चंदन सिंह का घर बीजेएस की गली नम्बर 12 में है। वारदात के समय उनके घर में उनकी बहू ही थी। दोनों नेपाली नौकरों ने उन्हें खाने में कोई नशीला पदार्थ मिलाकर खिला दिया। इससे वह बेहोश हो गईं। इस बीच इन नेपाली नौकरों ने अपने अन्य साथियों को भी बुला लिया। इसके बाद ये घर में रखे हुए सोने-चांदी के जेवर लूट कर फरार हो गए।

वारदात के दो घंटे बाद घर पहुंचे चंदन सिंह

दोपहर करीब 12 बजे हुई इस वारदात के दो घंटे बाद रिटायर्ड एएसपी 2 बजे घर पहुंचे तो बहू को बेहोश पाया। इस पर उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंच आरोपी नौकरों के मोबाइल की लोकेशन ट्रेस करने की कोशिश की। मगर इनके मोबाइल बंद मिले। इस पर पुलिस ने टीमें बनाकर अलग-अलग जगहों पर सर्च किया। बस व रेलवे स्टेशन पर तलाशी ली गई।

पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी जयपुर मार्ग की तरफ गए हैं। इस पर पुलिस की एक टीम ने मुख्य आरोपी दोनों नौकरों को बिलाड़ा में एक प्राइवेट बस से पकड़ा। तब पता चला की उनके साथ छह लोग और थे। इनमें से दो निजी गाड़ी करके भागे हैं। बाकी अन्य चार को बसों से पकड़ा। इन सभी को पकड़ लिया गया। इस प्रकार सभी आठ‌ आरोपी पकड़ लिए गए।

नेपाल भागने की फिराक में थे आरोपी

महामंदिर थाना अधिकारी शिवलाल मीणा ने इस मामले की जानकारी देते हुए बताया- रिटायर्ड एएसपी चंदन सिंह घर पहुंचे तब उन्हें वारदात की जानकारी मिली। पुलिस ने सूचना मिलते ही नौकरों को बिलाड़ा से पकड़ लिया। बाद में बाकी 6 आरोपियों को भी धर लिया। ये जयपुर से दिल्ली, उत्तर प्रदेश होते हुए नेपाल भागने की फिराक में थे। इनकी योजना अलग-अलग वाहनों से भागने की थी।

बहू का हॉस्पिटल में चल रहा इलाज

थानाधिकारी मीणा ने बताया- चंदन सिंह के घर में नेपाली नौकर काजल व राज काम करते थे। उन्होंने मौका देखकर चंदन सिंह की बहू को नशीला पदार्थ पिला कर लूट की वारदात को अंजाम दिया। उनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.