द्वितीय राष्ट्रीय कायस्थ महासंगम 21-22 दिसम्बर को कानपुर में, तैयारियों के लिए कोटा में हुई बैठक
एनसीआई@कोटा
दो दिवसीय राष्ट्रीय कायस्थ महासंगम का आयोजन 21-22 दिसम्बर को उत्तर प्रदेश के कानपुर में आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम की तैयारी के लिए कोटा के महावीर नगर स्थित एलबीएस केम्पस में मीटिंग का आयोजन किया गया।

अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के प्रदेश अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय मीडिया संयोजक कुलदीप माथुर ने बताया कि कार्यक्रम संयोजक एवं राष्ट्रीय कायस्थ महापरिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष मयंक श्रीवास्तव का कोटा पहुंचने पर स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। इस दौरान जयपुर से पधारे अतिथियों को भी माला व साफा पहनाकर तथा दुपट्टा ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।
इसलिए हो रहा है आयोजन
इस अवसर पर मयंक श्रीवास्तव ने बताया कि कायस्थ समाज को नई दिशा देने के उद्देश्य से इस कायस्थ महासंगम का आयोजन किया जा रहा है। इसमें देश भर के कायस्थ बंधु शामिल होंगे। ये अपने विचारों एवं अनुभवों के माध्यम से समाज को आगे ले जाने के लिए मार्गदर्शन देंगे।
बैठक में ये भी रहे मौजूद
महासभा के कोटा जिलाध्यक्ष विनोद सक्सेना ने बताया कि बैठक में अरुण माथुर, महेन्द्र माथुर, दिनेश कुमार माथुर, नारायण बिहारी माथुर, केपी सहाय, किशोर माथुर, ऋषभ माथुर, विनीत महोबिया, सीपी सक्सेना, शुभम सक्सेना, मयूर सक्सेना व अभिषेक माथुर भी मौजूद रहे।
