July 13, 2026

News Chakra India

Never Compromise

कोटा: मिल्लत चैरिटेबल ट्रस्ट की कार्यकारिणी का गठन एवं सम्मान समारोह आयोजित, विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा कर निर्णय लिए गए

कोटा: मिल्लत चैरिटेबल ट्रस्ट की कार्यकारिणी का गठन एवं सम्मान समारोह आयोजित, विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा कर निर्णय लिए गए

एनसीआई@कोटा

मिल्लत चैरिटेबल की सभा जोहराना मेंशन दादाबाड़ी पर मोहम्मद मियां की अध्यक्षता में आयोजित हुई। इसमें विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा कर निर्णय लिए गए।

ट्रस्ट के जनरल सेक्रेटरी हयात खान ने बताया कि तिलावत ए कुरान से सभा की शुरुआत हुई। नव निर्वाचित अध्यक्ष खलील अहमद कुरैशी  ने सभी  ट्रस्टी हज़रात का चेयरमैन बनाए जाने पर सभी का अभिवादन किया। महासचिव ने भविष्य में किए जाने वाले कार्यों की रुपरेखा प्रस्तुत करते हुए बताया कि पिछले 2 वर्षों से एमसीटी क्लिनिक एंड डायग्नोस्टिक सेंटर, विज्ञान नगर, कोटा सफलतापूर्वक काम कर रहा है। इसमें रियायती दरों पर इलाज,  सभी प्रकार की जांचें, दवाइयां, सोनोग्राफी, अस्थमा केयर सेंटर, साइक्रेटिक डॉक्टर की सेवाएं, बच्चों के डॉक्टर की सेवाएं, जनरल फिजिशियन, महिला एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉक्टर आदि की सुविधाएं नियमित रूप से दी जा रही है। गरीब और कमजोर वर्ग को इसका भरपूर लाभ मिल रहा है।

मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल का निर्माण करवाना उद्देश्य

ट्रस्ट के चेयरमेन खलील अहमद कुरैशी बताया कि ट्रस्ट का मूल उद्देश्य कोटा शहर में एक मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल का निर्माण करना है। इसके लिए सभी का सहयोग अपेक्षित है। उन्होंने बहुत जल्द इसे साकार करने का भरोसा दिलाया।

ट्रस्ट के क्लिनिक प्रभारी ज़ाकिर आसफी ने हॉस्पिटल की भावी जरूरतों ओर वर्तमान में दी जाने वाली सुविधाओं का विस्तार पूर्वक वर्णन किया।

33 सदस्यीय कार्यकारिणी का गठन

इस अवसर पर ट्रस्ट के सरपरस्त मोहम्मद मियां, गफ्फार मिर्ज़ा, हाजी हनीफ, अज़ीज़ अंसारी, निर्वाचित अध्यक्ष, सेक्रेट्री और खजांची ने मिलकर 33 लोगों की नई कार्यकारिणी के गठन का ऐलान किया। इसमें, जॉइंट सेक्रेटरी जाकिर आसफी, लईक अहमद, वाइस चेयरमैन सलीम अब्बासी, मुख़्तार अंसारी, सह कैशियर मिर्ज़ा नफीस बैग, प्रेस प्रवक्ता असलम रोमी, लीगल एडवाइजर एडवोकेट साबिर हुसैन, सालाउद्दीन सिद्दीकी व फजलू रहमान वहीं मेडिकल एडवाइजर डॉ. एनडी पठान व डॉक्टर रईस को बनाया गया।

ट्रस्ट के चैयरमेन खलील अहमद कुरैशी व अन्य ने नई कार्यकारिणी का फूल मालाएं पहनाकर कर स्वागत  किया। अंत सभा के चेयरमैन खलील कुरैशी ने सभी ट्रस्टीज व उपस्थित जनों को धन्यवाद ज्ञापित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.