April 22, 2026

News Chakra India

Never Compromise

कोटा: चेयरकार कम पार्सल वैन डबल डेकर कोच को 180 की स्पीड पर दौड़ा कर किया ट्रायल, चीफ सेफ्टी कमिश्नर भी रहे मौजूद, परिणाम पर संतोष जताया

कोटा: चेयरकार कम पार्सल वैन डबल डेकर कोच को 180 की स्पीड पर दौड़ा कर किया ट्रायल,  चीफ सेफ्टी कमिश्नर भी रहे मौजूद, परिणाम पर संतोष जताया

एनसीआई@कोटा

कोटा मंडल में एलएचबी वातानुकूलित चेयरकार कम पार्सल वैन डबल डेकर कोच का कोटा-सवाई माधोपुर रेलवे ट्रेक पर गति परीक्षण किया गया। यह ट्रायल मुख्य रेल संरक्षा आयुक्त (चीफ सेफ्टी कमिश्नर) नई दिल्ली जनक कुमार गर्ग के द्वारा 180 किमी प्रति घंटा की गति से किया गया। इस ट्रायल में आरडीएसओ टीम लखनऊ, परिचालन विभाग एवं अन्य सम्बंधित विभाग के अधिकारी इस 180 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार के ट्रायल में मौजूद रहे। ट्रायल के दौरान बताया गया अधिकारियों ने अपने पास पानी की बोतल रखी हुई थी। 180 किलोमीटर की रफ्तार पर भी इसकी स्थिति पर असर नहीं हुआ।

इन सुविधाओं से लैस है डबल डेकर

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक अधिकारी सौरभ जैन ने बताया कि इस वातानुकूलित चेयरकार कम पार्सल वैन डबल डेकर कोच की मुख्य विशेषता इसमें एक कोच में कुल 46 यात्री बैठने की क्षमता है। साथ ही इस कोच के निचले हिस्से में 6 टन पार्सल लोडिंग करने की क्षमता है। इसके अतिरिक्त इस कोच में मिनी पेंट्री, डाइनिंग स्पेस, फोल्डेबल स्नेक टेबल, बायो टॉयलेट, फायर स्मोक, डिटेक्शन सिस्टम, सीसीटीवी सर्विलांस, मोबाइल कम लेपटाप चार्जिंग पाइंट्स भी हैं।

मंडल अधिकारी भी रहे मौजूद

सीसीआरएस कोटा-सवाई माधोपुर खंड पर 180 किलोमीटर प्रति घंटा से चेयरकार कम पार्सल वैन (डबल डेकर कोच) के ट्रायल से संतुष्ट रहे। उन्होंने सवाई माधोपुर-मथुरा खंड का विंडो ट्रेलिंग निरीक्षण किया। इस ट्रायल के दौरान डीआरएम अनिल कालरा, उप रेल संरक्षा आयुक्त, मंडल के सम्बंधित सभी शाखा अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.