बूंदी की शशि कला सक्सेना भी सेवानिवृत्त गौरव समारोह में आमंत्रित
एनसीआई@बूंदी
कोटा में 5 सितम्बर, मंगलवार की सुबह आयोजित होने जा रहे सेवानिवृत्त गौरव समारोह में शामिल होने के लिए बूंदी के माटूंदा रोड स्थित रामकृष्ण कॉलोनी की निवासी श्रीमती शशि कला सक्सेना को भी आमंत्रित किया गया है। कार्यक्रम का आयोजन अमृतकाल सेवा अभिनंदन समारोह समिति, कोटा-बूंदी की ओर से किया जाएगा।
उल्लेखनीय है कि इस कार्यक्रम में उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ मुख्य अतिथि होंगे। वहीं लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला व संसदीय कार्य, कोयला एवं खान मंत्री प्रहलाद जोशी भी मौजूद रहेंगे।
श्रीमति शशि कला सक्सेना को इसके लिए प्राप्त हुए निमंत्रण पत्र में कहा गया है कि सेवानिवृत्ति पूर्व आपकी सेवाओं ने राष्ट्र तथा प्रदेश को गौरवान्वित किया है। आजादी की इस अमृत काल की बेला में आवश्यक है कि हम आपके अनुभव और ज्ञान से प्रेरणा प्राप्त कर आपके प्रति कृतज्ञता व्यक्त करें। कार्यक्रम का आयोजन मंगलवार सुबह 10 बजे विजय श्री रंगमंच, दशहरा मैदान, प्रवेश द्वार संख्या 12, किशोरपुरा, कोटा में किया जाएगा।
