July 13, 2026

News Chakra India

Never Compromise

बूंदी: रेतवाली महादेव से रामेश्वर तक निकलेगी 18 वीं कावड़ यात्रा, तैयारियां शुरू

बूंदी: रेतवाली महादेव से रामेश्वर तक निकलेगी 18 वीं कावड़ यात्रा, तैयारियां शुरू

एनसीआई@बूंदी

हर वर्ष रक्षाबंधन के एक दिन पूर्व लंका गेट स्थित रेतवाली महादेव मंदिर से शिव कीर्तन मंडल व शिव महिला मंडल की ओर से निकाली जाने वाली कावड़ यात्रा को लेकर मंदिर में तैयारियां शुरू हो गई हैं। यह कावड़ यात्रा रामेश्वर महादेव मंदिर, आकोदा तक निकाली जाती है।

आयोजन समिति के संरक्षक शोभाराम गुलाबवानी व अध्यक्ष सत्यनारायण सोमानी ने बताया कि हर वर्ष रक्षाबंधन से एक दिन पूर्व शिव कीर्तन मंडल व शिव महिला मंडल द्वारा यह पैदल कावड़ यात्रा निकाली जाती है। इस वर्ष 29 अगस्त, मंगलवार को 18 वीं कावड़ यात्रा निकाली जाएगी। इसे लेकर रेतवाली महादेव मंदिर में तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।

उन्होंने बताया कि कावड़ यात्रा के लिए 51 कावड़ तैयार की गई हैं। इनमें गंगाजल भरकर महादेव का अभिषेक किया जाएगा। इस‌‌ कावड़ यात्रा में शिव कीर्तन मंडल और शिव महिला मंडल के अलावा शहर के अन्य भक्तगण भी बड़े उत्साह के साथ शामिल होते हैं। कावड़ तैयार करने में टीकम चंद कुमावत, दुर्गा लाल महावर, रवि कुमावत, सत्यनारायण सोमानी, घनश्याम नायक आदि लगे हुए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.