मणिपुर जैसी बर्बरता से दहला राजस्थान, पति ने गर्भवती पत्नी को निर्वस्त्र कर गांव में घुमाया, बीजेपी ने साधा सीएम गहलोत पर निशाना
एनसीआई@प्रतापगढ़
जिले के धरियावद कस्बे के पहाड़ा गांव में मणिपुर जैसी बर्बरता की घटना सामने आई है। यहां एक आदिवासी गर्भवती महिला को निर्वस्त्र करके घुमाने का वीडियो दो दिन बाद सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तब पुलिस हरकत में आई। इस वीडियो में महिला बुरी तरह रोते, चीखते, बचाने की गुहार करते नजर आ रही है। दरअसल, इस महिला को उसके पति और परिवार के लोगों ने ही निर्वस्त्र कर उससे मारपीट की। इसके बाद गांव में उसकी नग्न अवस्था में ही परेड निकाली गई। इस दौरान काफी संख्या में महिलाएं भी मौजूद रहीं, मगर सब चुपचाप यह नजारा देखते रहे। मामला सामने आने के बाद भारतीय जनता पार्टी ने अशोक गहलोत सरकार पर हमलावर हो गई है।
बताया गया है कि पहाड़ा गांव की महिला की शादी एक साल पहले हुई थी। उसका पास के गांव के रहने वाले युवक के साथ प्रेम-प्रसंग चल रहा था। चार दिन पहले वह अपने इस प्रेमी के साथ भाग गई थी। यह महिला गर्भवती भी है। जब परिवार के लोगों को इसकी जानकारी हुई तो उन्होंने उसका पीछा कर पकड़ लिया। इसके बाद उसे गांव में लाया गया। यहां पति ने इस महिला को निर्वस्त्र किया। इस घटना में उसके परिवार के अन्य लोग भी शामिल रहे। गर्भवती महिला को निर्वस्त्र किए जाने और उसके साथ मारपीट करने का वीडियो शुक्रवार की शाम सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
भाजपा ने साधा गहलोत सरकार पर निशाना
वीडियो वायरल होने के बाद भारतीय जनता पार्टी ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर निशाना साधा है। केन्द्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने सोशल मीडिया एक्स पर कहा, “राजस्थान में अब महिलाओं पर अमानवीयता की सारी सीमाएं पार हो चुकी हैं। धरियावद में एक नारी को निर्वस्त्र कर पीटा गया है, जिसका वीडियो वायरल है, लेकिन महिला सुरक्षा पर बड़े-बड़े दावे करने वाले गहलोत जी जाने किस राज्य के मुख्यमंत्री और गृहमंत्री हैं? दो दिन बीत गए पुलिस ने रिपोर्ट तक नहीं बनाई है। कांग्रेस का पाखंड भी अब निर्वस्त्र हो गया है। कहां है राहुल गांधी? कब आएंगे धरियावद? कब मांगेंगे अशोक गहलोत से इस्तीफा और करेंगे राजस्थान में राष्ट्रपति शासन की मांग?”
राजस्थान में अब महिलाओं पर अमानवीयता की सारी सीमाएं पार हो चुकी हैं।
धरियावद में एक नारी को निर्वस्त्र कर पीटा गया है, जिसका वीडियो वायरल है, लेकिन महिला सुरक्षा पर बड़े-बड़े दावे करने वाले गहलोत जी जाने किस राज्य के मुख्यमंत्री और गृहमंत्री हैं? दो दिन बीत गए पुलिस ने रिपोर्ट… pic.twitter.com/iQUt0PIdNQ
— Gajendra Singh Shekhawat (मोदी का परिवार) (@gssjodhpur) September 1, 2023
भाजपा नेता अरुण यादव ने वीडियो को सोशल मीडिया एक्स पर शेयर करते हुए लिखा, “राजस्थान में मणिपुर जैसी बेहद दुर्भाग्यपूर्ण और शर्मनाक घटना घटी। एक महिला को सरेआम निर्वस्त्र कर दिया गया और किसी ने उसकी मदद करने की कोशिश तक नहीं की। लोग वीडियो रिकार्डिंग करते रहे। ये देख कर मेरा खून खौल रहा है।“
https://twitter.com/beingarun28/status/1697653879389950271?s=20
वहीं, भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने सोशल मीडिया एक्स पर कहा, “राजस्थान के प्रतापगढ़ जिले के धरियावद तहसील में जनजातीय समाज की महिला को निर्वस्त्र कर बर्बरतापूर्ण व्यवहार और अत्याचार की तस्वीरें वीभत्स और मन को व्यथित करने वाली है। दो दिन तक राजस्थान का शासन और प्रशासन सोता रहा, उसके नाक के नीचे ऐसी दुःखद घटनाएं घटती हैं और अब तक कोई कार्रवाई नहीं की जाती है। राज्य के मुख्यमंत्री और पुलिस प्रशासन को इसकी भनक तक नहीं है।“
राजस्थान के प्रतापगढ़ जिले के धरियावद तहसील में जनजातीय समाज की महिला को निर्वस्त्र कर बर्बरतापूर्ण व्यवहार और अत्याचार की तस्वीरें वीभत्स और मन को व्यथित करने वाली है।
दो दिन तक राजस्थान का शासन और प्रशासन सोता रहा, उसके नाक के नीचे ऐसी दुःखद घटनाएं घटती हैं और अब तक कोई…
— Sambit Patra (Modi Ka Parivar) (@sambitswaraj) September 1, 2023
पात्रा ने राजस्थान सरकार पर निशाना साधते हुए कहा, “राजस्थान के संसाधनों को लूटकर 10 जनपथ पहुंचाने में मस्त अशोक गहलोत कब नारी सुरक्षा के लिए जागेंगे। राजस्थान में महिलाओं के विरुद्ध अपराध चरम पर है, यहां की माताओं-बहनों की चित्कार से पूरा देश व्यथित है, लेकिन राजनैतिक ठगबंधन में व्यस्त और मस्त घमंडिया पार्टीयों तथा उनके नेताओं के कान तक राजस्थान की लुटती अस्मिता की आवाज नहीं पहुंचती है। आज राजस्थान में सिर्फ नारी निर्वस्त्र नहीं हो रही है, निर्वस्त्र पूरा घमंडिया ठगबंधन हुआ है, जो नारी सुरक्षा का ढोंग रचते हैं। आखिर राजस्थान की महिलाओं की चित्कार कब सुनेंगे घमंडिया ठगबंधन के लुटेरे किरदार।“
भाजपा प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने इस मुद्दे पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का इस्तीफा मांगते हुए राहुल गांधी पर भी निशाना साधा है।
कोटा के सांगोद से कांग्रेस विधायक भरत सिंह ने भी इस घटना की तगड़ी आलोचना करते हुए अशोक गहलोत को घेरा है।
वहीं, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इस घटना की कड़ी निंदा करते हुए कहा है कि आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी कर फास्ट ट्रेक कोर्ट में इस मामले को चलाया जाएगा।
वीडियो सामने आने के बाद एक्शन में आई पुलिस
वीडियो जैसे ही सोशल मीडिया पर सामने आया। इसके बाद जिले की पुलिस एक्शऩ में आई और एसपी अमित कुमार अपनी टीम के साथ गांव पहुंचे। एसपी ने मामले की जानकारी ली। अब इस मामले पर बांसवाड़ा रेंज की आईजी एस परिमला ने भी संज्ञान लिया है। उन्होंने आरोपियों के खिलाफ सख्त एक्शन लिए जाने का आदेश दिया है। आरोपियों को पकड़ने के लिए चार थानों के अधिकारियों की टीम बनाई गई है। इनमें दो डीएसपी रैंक के अधिकारी शामिल हैं। इसके बाद पुलिस ने मुख्य आरोपी पति काना मीणा सहित तीन जनों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं सात अन्य हिरासत में लिए गए हैं।
