नवनियुक्त आईटी विभाग संयोजक पाटनी ने की लोकसभा अध्यक्ष बिरला से मुलाकात
एनसीआई@बूंदी
भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त कोटा सम्भाग आईटी विभाग के संयोजक मनीष पाटनी ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से मुलाकात कर संगठन व जनसमस्याओं पर विस्तृत चर्चा की।
इस दौरान पाटनी ने संगठन की गतिविधियों की विस्तृत जानकारी भी दी। साथ ही बूंदी जिले की समस्याओं जैसे कुछ ट्रेनों का ठहराव न होना, सड़कों के निर्माण व उनकी गुणवत्ता तथा पर्यटन व पर्यटकों से जुड़ी समस्याओं को लेकर चर्चा की। लोकसभा अध्यक्ष बिरला ने कहा कि क्षेत्रवासियों की समस्या मेरी निजी समस्या है। इन सभी समस्याओं के निराकरण के प्रयास किए जाएंगे।
