वकीलों ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के खिलाफ मानहानि प्रकरण दर्ज करने की मांग को लेकर मुख्य न्यायाधीश को भेजा ज्ञापन, प्रदर्शन भी किया
एनसीआई@बूंदी
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा न्यायिक व्यवस्था पर लगाए भ्रष्टाचार के आरोप पर भारतीय जनता पार्टी विधि प्रकोष्ठ बूंदी ने जिला कलक्टर, मुख्य न्यायाधिपति राजस्थान उच्च न्यायालय व जोधपुर खंडपीठ जयपुर को ज्ञापन प्रेषित कर गहलोत के खिलाफ स्वयं प्रसंज्ञान ले मानहानि का प्रकरण दर्ज करने की मांग की है।
इस दौरान भारतीय जनता पार्टी विधि प्रकोष्ठ बूंदी से सम्बद्ध वकीलों ने जिला कलक्ट्रेट में प्रदर्शन कर अशोक गहलोत के खिलाफ नारेबाजी भी की। इनमें विधि प्रकोष्ठ बूंदी के जिला संयोजक भूपेन्द्र सहाय सक्सेना, सहसंयोजक रणवीर सिंह असोलिया, कमलेश त्रिपाठी, अभिभाषक परिषद के पूर्व अध्यक्ष नारायण सिंह हाड़ा, कैलाश नामधरानी, विधि प्रकोष्ठ बूंदी विधानसभा प्रभारी मुकेश जोशी, सह प्रभारी शिवकुमार वर्मा, निशांत सोनी, वरिष्ठ अधिवक्ता रमेश चंद भंडारी, दिनेश भूतिया, अमित निम्बार्क, गीतेश पंचोली, भीमराज गुर्जर, नंदलाल योगी, सगीर मोहम्मद, नागेन्द्र सिंह हाड़ा, महेश शर्मा, बृजमोहन गौतम, उमेश आर्य, विनोद शृंगी, कविता कहार, रंजना जोशी आदि अधिवक्ता शामिल रहे।
