April 27, 2026

News Chakra India

Never Compromise

मेरा बिल-मेरा अधिकार: सरकार ने दिया 200 रुपए में करोड़पति बनने का मौका, बस करना है ये आसान काम

मेरा बिल-मेरा अधिकार: सरकार ने दिया 200 रुपए में करोड़पति बनने का मौका, बस करना है ये आसान काम

एनसीआई@नई दिल्ली

देश में ग्राहकों को सामानों की खरीद का बिल लेने को प्रोत्साहित करने के लिए केन्द्र सरकार ने ‘मेरा बिल मेरा अधिकार’ स्कीम को आज 1 सितम्बर से लॉन्च किया है। इस स्कीम के जरिए सरकार आम लोगों को केवल बिल दिखाकर 1 करोड़ रुपए तक का बम्पर इनाम जीतने का मौका दे रही है। इसके अलावा उन्हें 10-10 लाख और 10-10 हजार रुपए के इनाम जीतने का मौका भी मिल रहा है। अगर आप भी इस सरकारी योजना के जरिए करोड़पति बनना चाहते हैं तो हम आपको इसमें भाग लेने के तरीके और डिटेल्स के बारे में बता रहे हैं।

यह है ‘मेरा बिल-मेरा अधिकार स्कीम’

मेरा बिल मेरा अधिकार स्कीम को खासतौर पर ग्राहकों के लिए लॉन्च किया गया है, जिससे वे ज्यादा से ज्यादा जीएसटी बिल लेने के लिए प्रोत्साहित हो सकें। हाल ही में वित्त मंत्रालय ने इस स्कीम के बारे में जानकारी देते हुए बताया था कि जीएसटी बिल अपलोड करने वाले लोगों को 10 हजार रुपए से लेकर 1 करोड़ रुपए तक का इनाम मिल सकता है। सरकार 10-10 हजार रुपए के 800 मासिक इनाम ग्राहकों को देगी, वहीं 10-10 लाख रुपए के 10 इनाम इस योजना के तहत दिए जाएंगे।

वहीं, 1 करोड़ रुपए का इनाम 3 महीने के आधार पर निकलेगा। सरकार के इस कदम के पीछे मुख्य मकसद यह है कि इससे लोग जीएसटी बिल लेने के लिए प्रोत्साहित हों। इससे दुकानदार ज्यादा से ज्यादा जीएसटी इनवॉइस जनरेट करेंगे और इससे कारोबारी टेक्स में बढ़ोतरी होगी।

इन राज्यों में शुरू की गई योजना

CBIC ने अपने ट्वीट में मेरा बिल मेरा अधिकार के बारे में जानकारी देते हुए बताया है कि, ‘आपका बिल-आपका अधिकार है।’ इस योजना की शुरुआत 1 सितम्बर, 2023 से कर दी गई है। पहले चरण में यह योजना असम, गुजरात, हरियाणा, पुडुचेरी, दमन और दीव और दादरा और नगर हवेली में लागू की गई है।

स्कीम में भाग लेने के लिए शर्तें

इस स्कीम में ऊपर दिए गए राज्य या केन्द्र शासित प्रदेश का कोई भी व्यक्ति भाग ले सकता है। इसके लिए ग्राहक को अपने दुकानदार से पक्के जीएसटी बिल या इनवॉयस की मांग करनी होगी। इस स्कीम के लिए बनाए गए स्पेशल पोर्टल पर आप एक महीने में केवल 25 बिल तक अपलोड कर सकते हैं। अपलोड किए गए बिल में सप्लायर का GSTIN, बिल नम्बर, डेट और राशि दर्ज होना आवश्यक है।

इस तरह GST बिल को करें अपलोड

अगर आप भी इस स्कीम में भाग लेना चाहते हैं सबसे पहले ऐप को डाउनलोड करें। इसके अलावा आप web.merabill.gst.gov.in पर विजिट कर सकते हैं। यहां आप 200 रुपए से अधिक के बिल को अपलोड करके इस प्रतियोगिता में भाग ले सकते हैं और 1 करोड़ रुपए तक का इनाम जीत सकते हैं। बिल अपलोड करते वक्त आपको अपना नाम, मोबाइल नम्बर, राज्य, नियम शर्त आदि स्वीकार करके सबमिट करना होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.