April 25, 2026

News Chakra India

Never Compromise

बेहद दुखद, स्तब्ध कर देने वाली खबर: Zee Rajasthan के स्टेट एडिटर मनोज माथुर का आकस्मिक निधन

बेहद दुखद, स्तब्ध कर देने वाली खबर: Zee Rajasthan  के स्टेट एडिटर मनोज माथुर का आकस्मिक निधन

मीडिया जगत से एक बेहद दुखद खबर आई है। Zee Rajasthan Digital के स्टेट एडिटर मनोज माथुर का निधन हो गया है। बताया गया है कि उन्हें हार्ट अटेक आया था। इस पर उन्हें इलाज के लिए नोएडा के कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका। वह नोएडा में ही पदस्थापित थे। मनोज माथुर के निधन से पत्रकारिता जगत में ही नहीं अपितु उनके अन्य परिचितों में भी शोक की लहर है।

मेरा मनोज जी से परिचय बाड़मेर में वर्ष 2004-05 में हुआ था। ‌मैं वहां दैनिक भास्कर का ब्यूरो चीफ और मनोज जी ईटीवी के ब्यूरो चीफ थे। बेहद सरल, सहज, विनम्र, संवेदनशील व्यक्ति थे। मैं उनसे उम्र में कुछ साल बड़ा था, इसलिए वह मुझे भाई साहब कहकर सम्बोधित करते थे और वास्तव में बहुत इज्जत करते थे। शायद उनकी उम्र 55 साल भी नहीं हुई होगी। अभी जैसे ही मुझे उनके निधन का यह बेहद दुखदाई समाचार प्राप्त हुआ, मैं तब से बेहद स्तब्ध हूं। विश्वास करना तक मुश्किल हो रहा है। ‌भगवान मनोज जी की आत्मा को शांति प्रदान करें और उनके परिवार जनों को इस असीम दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें। newschakraindia.com परिवार मनोज जी को हार्दिक श्रद्धांजलि अर्पित करता है।

राजीव सक्सेना
Editor in chief

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.