सांसद संजय सिंह गिरफ्तार, शराब घोटाले में 10 घंटे की पूछताछ के बाद ईडी का एक्शन
दिल्ली की शराब नीति घोटाले के मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बड़ा एक्शन लिया है। ईडी ने लम्बी पूछताछ के बाद संजय सिंह को अरेस्ट कर लिया है। ईडी ने शराब नीति घोटाले में बुधवार को आप के राज्यसभा सांसद संजय सिंह के घर छापेमारी की थी। ईडी शराब नीति घोटाले में मनी लॉन्ड्रिंग की जांच कर रही है। ईडी ने पिछले दिनों इस मामले में चार्जशीट दाखिल की थी। इसमें संजय सिंह का भी नाम है।
एनसीआई@नई दिल्ली
दिल्ली की शराब नीति घोटाले के मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बड़ा एक्शन लिया है। ईडी ने लम्बी पूछताछ के बाद संजय सिंह को अरेस्ट कर लिया है। ईडी ने शराब नीति घोटाले में बुधवार को आम आदमी पार्टी के नेता एवं राज्यसभा सांसद संजय सिंह के घर छापेमारी की थी। ईडी शराब नीति घोटाले में मनी लॉन्ड्रिंग की जांच कर रही है। ईडी ने पिछले दिनों इस मामले में चार्जशीट दाखिल की थी। इसमें संजय सिंह का भी नाम है।
ईडी के एक्शन के बाद सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि संजय सिंह की गिरफ़्तारी बिलकुल गैर कानूनी है। ये मोदीजी की बौखलाहट दर्शाता है। चुनाव तक ये कई और विपक्षी नेताओं को गिरफ़्तार करेंगे।
जानकारी के मुताबिक संजय सिंह से ईडी ने करीब 10 घंटे लम्बी पूछताछ की थी। इसके बाद ईडी ने उन्हें अरेस्ट कर लिया है। इसके बाद संजय सिंह के आवास पर पैरामिलिट्री फोर्स की मौजूदगी बढ़ा दी गई। वहीं आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता संजय सिंह के घर के बाहर एकत्र हो गए थे। शाम करीब साढ़े 6 बजे संजय सिंह घर से बाहर निकले और उन्होंने अपने समर्थकों का अभिवादन किया। इसके बाद उन्हें गाड़ी में बैठाकर ईडी के हेडक्वार्टर ले जाया गया। कल उन्हें कोर्ट में पेश किया जाएगा।
